31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rashifal : आज का दिन इन राशि वालों को देना होगा वाणी पर विराम, अन्यथा हो सकती है हानि

Aaj ka Rashifal : आज का दिन इन राशि वालों को देना होगा वाणी पर विराम, अन्यथा हो सकती है हानि
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 7 Nov 2017, 9:01 AM IST

rashifal in hindi

rashifal in hindi

मेष
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता होगी। भवन भूमि में निवेश से लाभ होगा।

वृषभ
ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
आज कल आप बहुत ज्यादा बोलने लग गए हैं। किस के सामने क्या बोलना है, कैसे बोलना है, सीखें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।

मिथुन
क, की, कु, घ, ड, छ, के, को, ह
अपने चातुर्य से अपने काम बनवा लेंगे। किसी व्यक्ति विशेष पर आकर्षित होंगे। शरीर कष्ट संभव है। भय व चिंता हावी रहेंगे। फालतू खर्च होगा। परिवारिक कलह से बचें।

कर्क
हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
अनचाही स्थिति का सामना करना पड़ेगा। आप जिस काम को जितनी जल्दी शुरू करना चाहते हैं। उतना ही विलंब होगा। आर्थिक कष्ट सताएंगे। यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।

सिंह
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
आपकी कार्यशैली में बदलाव जरूरी है। गृहस्थ सुख मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नया वाहन सुख संभव।


कन्या
टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
विदेश यात्रा सफल रहेगी। नेत्र संबंधित पीड़ा रह सकती है। राजकीय कोप को झेलना पड़ सकता है। धर्म में रुचि रहेगी। वैवाहिक बाधा दूर होगी। नौकरी में तबादला हो सकता है।

तुला
रा,री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
संकुचित विचारधारा आपको पीछे धकेल रही है। अपनी मानसिकता बदलें। जमानत के कार्य न करें। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। जीवनसाथी की नासमझी से परेशान व क्रोधित होंगे।

वृश्चिक
तो, ना, नी, नू, या, यी, यू
परिवार में विवाद न करें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवारिक समारोह में शामिल होंगे।

धनु
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
उम्र के साथ सेहत कमजोर हो रही है। आप व्यर्थ चिंता छोड़ें और सेहत पर ध्यान दें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुसंगति से हानि होगी।

मकर
भो, जा, जी, जू, खा, खू, गा, गी
समय पर काम पूरा न होने से चिंता बढ़ेगी। निजी कार्यों में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। सामाजिक वर्चस्व बढ़ेगा।

कुम्भ
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
समय का इंतजार करें। जल्दबाजी में गलत निर्णय परिणाम बदल सकते हैं। वाद-विवाद से क्लेश संभव है। शारीरिक पीड़ा रहेगी। अपने संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे।

मीन
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि
दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। संतान की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। नौकरी में प्रयास सफल रहेंगे। भय व चिंता हावी रहेंगे। संत दर्शन मिलेगा।