
rashifal 14 january 2019
मेष
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
विदेश में शिक्षा लेना चाहते हैं। फिजूल सोचना बंद करें। व्यवसाय में साझेदार से मनमुटाव होगा। किसी पर भी आप बहुत जल्दी विश्वास कर लेते हैं। भावुकता में आप अपने मन की बात किसी को न कहें।
वृषभ
ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
प्रोफेशन बदलने का मन होगा। मनचाही सफलता न मिलने से तनाव में रहेंगे। मित्रों से मतभेद संभव है। पढ़ाई में ध्यान कम लगेगा। समय रहते अपनी संगत बदलें, नहीं तो बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी।
मिथुन
क, की, कु, घ, ड, छ, के, को, ह
कार्य की अधिकता रहेगी। आज सारे जरूरी काम पूरे होंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। कर्ज संबंधित मामले हल होंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी। आज आपके प्रयासों से यश वृद्धि होगी।
कर्क
हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
मानसिक शांति का आभास होगा। विवाह में आ रही रुकावट दूर होगी। धर्म में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक रिवाजों को नजरअंदाज न करें। यह जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। खर्च बढ़ेगा। मित्र मिलन के योग बनेंगे।
सिंह
मा, मी, मू, मे,
मो, टा, टी, टु, टे
ऋण चुकाने में सहयोग प्राप्त होगा। किसी बड़े व्यवसायिक लाभ का अंदेशा है। नौकरी के चलते अपने अधिकारियों से विवाद होगा। आंख संबंधित तकलीफ हो सकती है। सावधानी पूर्ण कार्य करें। व्यवहार में नम्रता बनाए रखें।
ड्डकन्या
टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यवसायिक यात्रा होगी। नए व्यवसायिक अनुबंध लाभकारी होंगे। सभी के लिए सुलभ रहें और नम्र भी। शत्रु परास्त होंगे। घर में शांति बनाए रखें।
तुला
रा,री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
कार्यस्थल पर तनावपूर्ण माहौल रहेगा। आर्थिक मामले यथावत रहेंगे। बुरे कामों का बुरा नतीजा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। संतान की वजह से शर्मिंदा होना पड़ सकता है। पुराने विवाद सक्रिय हो सकते हैं।
वृश्चिक
तो, ना, नी, नू, या, यी, यू
अपने फिजूलखर्च को रोकें। रुके कार्य पूर्ण होंगे। धन लाभ के योग हैं। नौकरी में विघ्न आ सकता है। नए कारोबार में संभल कर और सतर्कता से काम करें। पारिवारिक विवाद संभव। आर्थिक निवेश में हानि का भय सताएगा।
धनु
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
जीवनसाथी की चिंता रहेगी। भाग्योदय के योग बन रहे हैं। जो भी करें पूरी मेहनत और विश्वास से करें, सफलता मिलेगी।साहित्यकार, लेखक और मंच से जुड़े लोग ख्याति प्राप्त करेंगे। यश में वृद्धि होगी।
मकर
भो, जा, जी, जू, खा, खू, गा, गी
रुक रुक कर हो रहे कार्य से परेशान रहेंगे। पारिवारिक माहौल अनुकूल नहीं होने से तनाव बढ़ सकता है। वाहन पर खर्च होगा।
कुम्भ
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
ड्डकार्यों में सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्रा हो सकती है। व्यापार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिलेगी।
मीन
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि
कारोबार में नई तकनीकी पर खर्च बढ़ेगा। आपके सामने बहुत सारी व्यवसायिक पसंद है। निर्णय आपको लेना है। कान संबंधित रोग उभर सकता है। कोयला तेल और खनिज व्यवसाय मुनाफे में रहेगा।
Published on:
10 Nov 2017 09:09 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
