शनि ने अपनी राशि बदल ली है। न्याय के देवता शनि देव 29 अप्रैल से कुंभ राशि में आ चुके हैं। जहां ये 29 मार्च 2025 तक विराजमान रहेंगे। हालांकि बीच में कुछ समय के लिए ये अपनी पिछली राशि मकर में भी गोचर करेंगे। मकर राशि में शनि के गोचर करने की अवधि कुछ ही महीनों की होगी। शनि 12 जुलाई से 17 जनवरी 2023 तक मकर राशि में रहेंगे फिर कुंभ में प्रवेश कर जायेंगे। यहां आप जानेंगे शनि के 29 अप्रैल को कुंभ राशि में प्रवेश करते ही किस राशि के जातकों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल चुकी है।