Akshaya Tritiya 2022 Shubh Muhurat, Puja Vidhi: अक्षय तृतीया का दिन हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना गया है। यह त्योहार हर साल वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल 3 मई को मंगलवार के दिन अक्षय तृतीया पर 50 साल बाद ग्रहों का एक विशेष संयोग बन रहा है। यह दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से पूजा पाठ करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं इस दिन कलश पूजन और सोने-चांदी की वस्तुएं खरीदना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। तो आइए जानते हैं अक्षय तृतीया की पूजा का खास मूहूर्त और किस शुभ समय में सोना-चांदी खरीदने से होगी बरकत...