30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन नाम वाले शहरों पर टूट सकता है कोरोना BF7 का कहर, क्या कहता है ज्योतिष

कोरोना के नए वैरिएंट बीएफ 7 को लेकर दुनिया भर में अलर्ट है। लोग BF 7 covid variant से निपटने के लिए दवा से ज्योतिष तक में उपाय तलाश रहे हैं और जानना चाह रहे हैं कि इसका असर कहां अधिक हो सकता है। इसके चलते ज्योतिषियों ने भी बीएफ 7 वैरिएंट पर भविष्यवाणी की है और कुछ नाम सुझाए हैं जहां अन्य की तुलना में अधिक असर पड़ सकता है, खबर में (Name Astrology Coronavirus Predictions) पढ़िए इसमें आपका शहर तो नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 27 Dec 2022, 3:52 PM IST

jyotish.jpg

बीएफ 7 वैरिएंट पर भविष्यवाणी

Name Astrology Coronavirus Predictions 2023ः चीन में आई कोरोना की लहर की चिंता दुनिया भर में दिखाई देने लगी है। इसको लेकर भारत में भी बैठकों का दौर शुरू हो गया हैं। केंद्र और राज्य सरकारें इसको लेकर एहतियाती कदम उठाने में जुट गई हैं। इस बीच सामने आई समस्या को लेकर ज्योतिष में भी सवालों का जवाब ढूंढ़ने लगे हैं। इसको लेकर Name Astrology के जानकारों ने BF 7 covid variant का विभिन्न नाम वाले शहरों पर पड़ने वाले असर का आकलन किया है।


Name Astrology Coronavirus Predictions 2023 में जानकारों का कहना है कि B, M, I, G, D, N, A, L अक्षर से शुरू नाम वाले शहरों पर कोरोना का यह नया वैरिएंट दूसरों की तुलना में ज्यादा दुष्प्रभाव डाल सकता है। इसलिए इन नाम वाले शहरों के लोगों को अधिक सतर्क रहना चाहिए और उन्हें कोविड गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। ताकि किसी भी प्रकार की विपरीत परिस्थिति से निपटा जा सके।


B, M, I, G, D, N, A, L अक्षर से शुरू नाम वाले शहरः Name Astrology विशेषज्ञों की मानें तो BF 7 covid variant देश के इन प्रमुख शहरों पर ज्यादा प्रभाव डाल सकता है। इनमें से प्रमुख शहर ये हैं।

ये भी पढ़ेंः कोरोना का शनि कनेक्शन, कब आएगा पीक


B अक्षर से शुरू होने वाले नाम वाले शहरः इस अक्षर से शुरू शहरों में भोपाल भी शामिल हैं। इसके अलावा भुवनेश्वर, बेंगलुरू, बीजापुर, बीदर, बेल्लारी, बरेली आदि हैं।


M अक्षर से शुरू होने वाले नाम वाले शहरः इस अक्षर से शुरू नाम वाले प्रमुख शहरों में मुंबई है। इसके अलावा मुरादाबाद, मेरठ, मोहाली आदि हैं। पिछले लहरों में भी मुंबई काफी प्रभावित हुई थी।


I अक्षर से शुरू होने वाले नाम वाले शहरः इस अक्षर से शुरू नाम वाले प्रमुख शहरों में मध्य प्रदेश का इंदौर, मणिपुर का इंफाल, अरुणाचल प्रदेश का ईटानगर आदि हैं।

ये भी पढ़ेंः Shani Transit 2023: इन राशियों पर बरसेगी शनि की कृपा, बदल जाएगा भाग्य

G अक्षर से शुरू होने वाले नाम वाले शहरः इस अक्षर से शुरू नाम वाले प्रमुख शहरों में गुरुग्राम, गुवाहाटी, गांधीनगर, गाजियाबाद, गंगटोक, गोरखपुर आदि शामिल हैं।


D अक्षर से शुरू होने वाले नाम वाले शहरः इस अक्षर से शुरू नाम वाले प्रमुख शहरों में दार्जिलिंग, दुर्ग, देहरादून, देव प्रयाग, देवघर, दरभंगा, दुर्गापुर आदि शामिल हैं।


N अक्षर से शुरू होने वाले नाम वाले शहरः इस अक्षर से शुरू नाम वाले प्रमुख शहरों में नई दिल्ली, नासिक, नैनीताल, नोएडा आदि शामिल हैं।


A अक्षर से शुरू होने वाले नाम वाले शहरः इस अक्षर से शुरू नाम वाले प्रमुख शहरों में अयोध्या, अंबाला, अगरतला, अमेठी, अमृतसर, अल्मोड़ा, अलीगढ़, अहमदाबाद, अलवर, अहमदनगर आदि शामिल हैं।


L अक्षर से शुरू होने वाले नाम वाले शहरः इस अक्षर से शुरू नाम वाले प्रमुख शहरों में यूपी का लखनऊ और पंजाब का लुधियाना आदि हैं।