2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्योतिष अनुसार घर में इस यंत्र को लगाने से व्यापार-नौकरी में जबरदस्त तरक्की मिलने की है मान्यता

Surya Yantra: सूर्य ग्रह को मजबूत बनाए रखने के लिए सूर्य यंत्र की पूजा बहुत फलदायी मानी गई है। माना जाता है कि इस एक यंत्र को घर में स्थापित करने से आपका भाग्य चमक उठता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 14 May 2022, 5:22 PM IST

surya yantra ke fayde, surya yantra kaha lagaye, surya yantra kis disha mein lagana chahie, benefits of surya yantra, सूर्य यंत्र, सूर्य ग्रह के उपाय, सूर्य यंत्र कहां लगाएं, surya grah ko majboot kaise kare, surya yantra in hindi, vyapar me dhan prapti ke upay, sun yantra benefits, astrology remedies for health, sun planet astrology, ravivar ke upay,

ज्योतिष अनुसार घर में इस यंत्र को लगाने से व्यापार-नौकरी में जबरदस्त तरक्की मिलने की है मान्यता

Sun Astrology: ज्योतिष शास्त्र में नवग्रहों में से सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है। साथ ही सौरमंडल में भी यह सबसे तेजवान ग्रह होता है। जिस प्रकार सूर्य अपने प्रकाश से पूरी सृष्टि को रोशन करता है, उसी प्रकार कुंडली में सूर्य ग्रह को आत्मविश्वास, साहस, तेज, स्वास्थ्य, सत्ता-सुख, मान-सम्मान और यश आदि का कारक माना गया है। कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होने से व्यक्ति को हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है।

वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में सूर्य ग्रह की दुर्बल स्थिति के कारण व्यक्ति को नौकरी अथवा व्यापार के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सूर्य ग्रह को मजबूत बनाए रखने के लिए सूर्य यंत्र की पूजा बहुत फलदायी मानी गई है। माना जाता है कि इस एक यंत्र को घर में स्थापित करने से आपका भाग्य चमक उठता है। तो आइए जानते हैं सूर्य यंत्र से होने वाले लाभ और सूर्य यंत्र को किस तरह करें स्थापित...

कैसे करें सूर्य यंत्र स्थापित-
रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है। इसलिए यंत्र की स्थापना के लिए रविवार का दिन शुभ माना जाता है। यंत्र की स्थापना के लिए रविवार के दिन सुबह स्नान आदि से निवृत होकर साफ सफेद रंग के वस्त्र धारण करें और फिर अपने घर की मंदिर की सफाई करें। इसके बाद वहां सफेद रंग के आसन पर पूर्व दिशा की तरफ मुख करके बैठ जाएं।

तत्पश्चात गंगाजल और गाय के कच्चे दूध के मिश्रण से सूर्य यंत्र को पवित्र करें। अब एक चौकी पर पीले रंग का कपड़ा बिछाकर उस पर सूर्य यंत्र की स्थापना करें। सूर्य यंत्र पर चंदन, लाल फूल और केसर चढ़ाएं। उसके बाद 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' मंत्र की 7 माला द्वारा जाप करें। अब इस यंत्र को अपने घर के पूजा स्थल पर ही स्थापित रहने दें। रोजाना नियम पूर्वक व श्रद्धा से इसकी पूजा करें। साथ ही मंत्र जाप भी करें।

सूर्य यंत्र के लाभ-

1.
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सूर्य यंत्र की नियम पूर्वक पूजा करने से आपको कार्यों में सफलता मिलने की संभावनाएं बढ़ती है।

2. माना जाता है कि जिन लोगों की अपने पिता से नहीं बनती है और हमेशा मतभेद रहते हैं, तो उनके लिए सूर्य यंत्र की पूजा करना लाभदायक होता है। साथ ही आपसी संबंधों में मिठास आती है।

3. हृदय और नेत्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में भी सूर्य यंत्र लाभदायक माना जाता है।

4. सरकारी नौकरी और कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल करने के लिए सूर्य यंत्र जी नित्य पूजा लाभकारी मानी गई है।

5. जिन जातकों को व्यापार अथवा नौकरी में लगातार घाटा हो रहा हो उनके लिए भी सूर्य यंत्र की पूजा और मंत्र जाप शुभ माना जाता है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: Horoscope Today 15 May 2022: मिथुन समेत इन 4 राशि वालों के लिए खास होने वाला है रविवार का दिन, जानें अपनी राशि का हाल!