scriptHoroscope Today 15 May 2022: मिथुन समेत इन 4 राशि वालों को रविवार के दिन मिलेंगे कई बड़े अवसर, जानें अपनी राशि का हाल! | 15 May 2022 Aaj Ka Rashifal Horoscope Today Dainik Rashifal In Hindi | Patrika News

Horoscope Today 15 May 2022: मिथुन समेत इन 4 राशि वालों को रविवार के दिन मिलेंगे कई बड़े अवसर, जानें अपनी राशि का हाल!

locationनई दिल्लीPublished: May 14, 2022 04:24:10 pm

Submitted by:

Tanya Paliwal

 
15 May 2022 Rashifal, Aaj Ka Rashifal, Today Horoscope In Hindi: आज रविवार का दिन कुछ राशि के लोगों के लिए व्यापार और धन के मामले में लकी रहेगा तो कुछ राशि वालों को मनचाहे परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है। जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन…

Horoscope Today 15 May 2022, 15 May 2022 Rashifal, Aaj Ka Rashifal, Today Horoscope In Hindi, prediction 15 May 2022, आज का राशिफल, 15 May 2022 का राशिफल, दैनिक राशिफल, मेष, कर्क, मिथुन, मकर, मीन राशि, आज का राशिफल 2022, today rashifal 2022 in hindi,

Horoscope Today 15 May 2022: मिथुन समेत इन 4 राशि वालों के लिए खास होने वाला है रविवार का दिन, जानें अपनी राशि का हाल!

Aaj Ka Rashifal Or Daily Horoscope 15 May 2022: ज्योतिष शास्त्र में सभी 12 राशियों में प्रत्येक का एक स्वामी ग्रह बताया गया है। वहीं ग्रह-नक्षत्रों और हिंदू धर्म में पंचांग की गणना के आधार पर दैनिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए बेहद खास होने वाला है, तो कुछ राशि के लोगों को सकारात्मक परिमाण न मिलने से मन में निराशा आ सकती है। तो अब आइए जानते हैं सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशि (Aries Daily Horoscope): आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। बेकार की भाग-दौड़ से मन में उलझन रहेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

वृष राशि (Taurus Daily Horoscope): आज के दिन किसी भी पछड़े में ना पड़ें। कार्यक्षेत्र में काफी काम मिलने से लाभ होगा। अपनी सेहत का ख्याल रखें। पिछले समय में किया गया निवेश आज लाभदायक साबित हो सकता है। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope): आज के दिन मन में शांति रहेगी। सोचे हुए काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में किसी वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। प्रेम संबंधों में थोड़ी अनबन हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope): विरोधी आपका बुरा करने की सोचेंगे, लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रहने से लाभ होगा। काम और स्वास्थ्य को लेकर दबाव महसूस करेंगे।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope): मां की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। करियर में उछाल आने से आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। वाहन सुख मिलेगा। बाहर यात्रा करने से बचें। जीवन में उतार-चढ़ाव आने के बावजूद धन लाभ संभव है।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope): कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन पैसे का लेनदेन करने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। नौकरी के काम से बाहर यात्रा करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope): संतान की तरफ से कोई संतोषजनक समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों को मनचाहा परिणाम मिलने से मन प्रसन्न होगा। व्यवसाय में हर किसी पर भरोसा ना करें। भाई-बहनों से संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope): आज का दिन आपको मिश्रित फल देगा। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। मनपसंद पार्टनर मिलने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope): विरोधी पक्ष पर भारी पड़ेंगे। रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। प्रमोशन मिलने के साथ आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope): कार्य चित्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। अपने प्यार का इजहार करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। संतान सुख मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope): जीवनसाथी के साथ आज अच्छा समय बिताएंगे। जो लोग सिंगल है उनकी शादी तय हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में प्रयास करते रहें सफलता मिलेगी। दोस्तों के सहयोग से कोई लाभ हो सकता है।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope): आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। घर परिवार में खुशहाली रहेगी। संतान की तरफ से भी संतुष्ट रहेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें

मान्यता- रविवार के दिन किए जाने वाले ये काम बन सकते हैं जीवन में दरिद्रता का कारण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो