सपने में ये दिखाई देना
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को सपने में हाथी, झाड़ू, कलश, सांप या उल्लू दिखाई दे तो इसे बेहद शुभ सपना माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि जल्द ही आपके घर में मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है और सुख-समृद्धि का आगमन होने वाला है।
झाड़ू का संकेत
शास्त्रों के अनुसार झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में झाडू की पूजा और रखरखाव के भी नियम हैं। वहीं मान्यता है कि अगर आपको सुबह-सुबह कोई व्यक्ति घर के आस-पास झाड़ू लगाता दिखाई दे जाए तो समझ लीजिए कि जल्द ही आपके घर पर मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली है।