
ज्योतिष अनुसार 12 मई रहेगी बेहद खास, इस दिन ये उपाय करने से साल पर बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा!
हिंदू धर्म में कोई भी शुभ काम करने के लिए अच्छा दिन और मुहूर्त देखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि शुभ समय पर किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना अधिक रहती है। आज के समय में कोई भी मांगलिक कार्य करने से पहले पंचांग देखा जाता है। अगर आप किसी विशेष काम को करने के लिए किसी खास दिन की तलाश में हैं तो 12 मई का दिन आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। इस दिन कई शुभ योगों का संयोग बन रहा है। जानिए इस शुभ दिन पर आप क्या कुछ उपाय करके मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
क्यों खास है 12 मई: इस दिन सभी एकादशी में सबसे श्रेष्ठ मोहिनी एकादशी पड़ रही है। इसी के साथ कई शुभ योग भी इस दिन बन रहे हैं। 12 मई को शुभ हर्षण योग रहेगा। इसी के साथ तीन ग्रह अपनी स्वराशि में रहेंगे। जिसमें चंद्रमा अपनी स्वराशि कन्या में रहेगा, शनि कुंभ में तो गुरु मीन राशि में रहेंगे। ज्योतिष अनुसार इस दिन पूजा-पाठ और व्रत करने से कभी न खत्म होने वाला पुण्य प्राप्त होगा।
धन प्राप्ति के लिए 12 मई को करें इनमें से कोई भी एक उपाय:
-इस दिन तुलसी के पौधे के समीप घी का दीपक जलाएं और 11 बार तुलसी की परिक्रमा करें।
-शाम के समय दूध और गंगाजल से चंद्रमा को अर्घ्य दें और किसी योग्य ब्राह्मण को घी का कलश, दही, सफेद कपड़े इत्यादि चीजों का दान करें।
-पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाकर उसके समक्ष घी का दीपक जलाएं।
- श्रीमद् भागवत का पाठ करें।
-इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु के साथ-साथ दक्षिणावर्ती शंख की भी पूजा करें। पूजा समाप्त करने के बाद पीले फल, पीले कपड़े और पीला अनाज जरूरतमंदों को दान कर दें।
-भगवान विष्णु का शंख से अभिषेक करें। माता लक्ष्मी को खीर चढ़ाएं। पूजा में तुलसी के पत्ते का प्रयोग जरूर करें।
-एकादशी व्रत की कथा जरूर पढ़ें।
-इस दिन पूजा के समय भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आरती जरूर करें।
यह भी पढ़ें: वृषभ राशि में बुध की उल्टी चाल 10 मई से शुरू, जानिए किन राशियों का होगा भाग्योदय!
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Published on:
10 May 2022, 3:31 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.