हर साल सावन महीने के प्रत्येक मंगलवार को मंगला गौरी का व्रत रखा जाता है। मंगला गौरी व्रत के दिन माता पार्वती के साथ भगवान शिव, भगवान गणपति और नंदी की भी पूजा का विधान है। इस साल सावन महीने में पहला मंगला गौरी व्रत 19 जुलाई 2022 को पड़ रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार सर्वार्थ सिद्धि योग के निर्माण से शुभ मुहूर्त में पूजा बहुत फलदायी बताई जा रही है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मान्यता है कि सावन के चारों मंगला गौरी व्रत रखने और इस दिन किए जाने वाले कुछ खास उपायों से वैवाहिक जीवन की हर बाधा दूर होती है और कुंडली के मंगल दोषों से भी मुक्ति मिलती है। वहीं सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्यवती का वरदान प्राप्त होता है। तो आइए जानते हैं मंगला गौरी व्रत के उपायों के बारे में...