Hakik Ratna: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रत्नों को ग्रहों के शुभ प्रभाव में वृद्धि करने तथा जीवन की नकारात्मकता से मुक्ति दिलाने में सहायक माना जाता है। यदि ज्योतिषीय सलाह से और कुंडली अनुसार रत्न धारण किया जाए तो जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आने की मान्यता है। वहीं हर रत्न का अपना प्रभाव तथा फल बताए गए हैं। ग्रहों से संबंधित होने के कारण ज्योतिष अनुसार जब जातक की कुंडली में राहु-केतु ग्रहों का अशुभ प्रभाव बढ़ जाता है तो ऐसे में हकीक रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। वहीं मान्यता है कि हकीक रत्न की माला धारण करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। तो आइए जानते हैं किस तरह हकीक रत्न धारण करने से मिलते हैं जीवन में कई लाभ...