6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंह ही नहीं जीवन में भी मिठास घोल सकते हैं शक्कर के ये उपाय, व्यापार और पैसे से जुड़ी हर समस्या दूर होने की है मान्यता

Shakkar Ke Upay: मुंह में मिठास घोलने वाली शक्कर का इस्तेमाल केवल रसोई तक ही सीमित नहीं है बल्कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शक्कर के इन उपायों द्वारा व्यापार और धन से जुड़ी कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 5 May 2022, 6:20 PM IST

sugar astrology, sugar remedies to get success and money in life, शक्कर के उपाय, sugar for money and success, astrology tips, sugar remedies, business, job, शनि की साढ़ेसाती के उपाय, व्यापार में सफलता के उपाय, धन लाभ के उपाय, चीनी के उपाय, naukri pane ke upay, naukri mein promotion ke upay,

मुंह ही नहीं जीवन में भी मिठास घोल सकते हैं शक्कर के ये उपाय, व्यापार और पैसे से जुड़ी हर समस्या दूर होने की है मान्यता

Sugar Remedies: त्योहारों और खास अवसरों पर सभी के मुंह में मिठास घोलने वाली मिठाइयां शक्कर में बिना बिल्कुल अधूरी हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र में भी चीनी या शक्कर के इन उपायों द्वारा जीवन में मिठास घोली जा सकती है। यानी ज्योतिष शास्त्र में शक्कर के कुछ खास उपाय बताए गए हैं जो जीवन में सुख-समृद्धि और धन-वैभव में बढ़ोतरी करते हैं। तो आइए जानते हैं शक्कर के इन उपायों के बारे में...

1. व्यापार या नौकरी में उन्नति के लिए
व्यापार और नौकरी में सफलता प्राप्त करने के लिए तांबे के गिलास में पानी में शक्कर घोलकर इसे रात भर के लिए छोड़ दें। और फिर सुबह स्नान और पूजा पाठ से निवृत्त होकर शक्कर के इस घोल को पी लें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस उपाय द्वारा कार्यों में सफलता मिलने की संभावनाएं बढ़ती हैं।

2. पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए
अगर आपको जीवन में लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो इसके पीछे पितृदोष भी एक कारण हो सकता है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक पितृ दोष होने पर लोगों को खूब परिश्रम करने के बाद भी मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता है। इसके लिए आप आटे और शक्कर से बनी रोटियां कौवों को खिलाएं। माना जाता है कि इससे पितृदोष से मुक्ति मिलने के साथ ही आर्थिक मजबूती भी मिलती है।

3. शनि ग्रह को शांत करने के लिए
कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति मजबूत करने या शनि की ढैया के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए जातक को सुखा नारियल और शक्कर चीटियों को खिलाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: ज्योतिष: भौतिक सुखों का कारक होता है शुक्र ग्रह, गूलर के पेड़ के इन उपायों से करें कुंडली में इसे मजबूत