शास्त्रों में पीपल, तुलसी, बरगद जैसे कई पेड़ पौधों को बहुत पूजनीय स्थान दिया गया है। वहीं सभी ग्रहों से संबंधित विभिन्न पेड़-पौधे आपके जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता को बढ़ावा देते हैं। इसी प्रकार शुक्र ग्रह जो विलासिता, वैवाहिक और भौतिक सुखों का कारक माना गया है उससे संबंधित वृक्ष गूलर होता है। मान्यता है कि गूलर के पेड़ में भी दैवीय शक्तियों का वास होता है। ऐसे में कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए गूलर के पेड़ के ये उपाय लाभकारी साबित हो सकते हैं...