हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे कार्य बताए गए हैं जिनका शुभ या अशुभ प्रभाव आपके जीवन पर पड़ता है। साथ ही कुछ ऐसी परंपराएं हैं जिनका पालन सदियों से लोग करते आ रहे हैं। आपने कई बार अपने घर के बड़ों को आपको किसी विशेष वार पर बाल धोने पर टोकते हुए सुना होगा। इसके पीछे भी धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। माना जाता है कि मंगलवार, गुरु और शनिवार के दिन बाल नहीं धोने चाहिए, खासतौर पर महिलाओं को इस दिन बाल धोने की मनाही होती है। तो आइए जानते हैं इन दिनों पर बाल धोना क्यों शुभ नहीं माना जाता...