30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगस्त में इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, चौतरफा लाभ प्राप्त करने में रहेंगे कामयाब

इन राशियों के लोगों की किस्मत सोने की तरह चमक सकती है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 24 Jul 2022, 9:58 AM IST

Astrology, august rashifal, august horoscope, august 2022, august lucky zodiac, राशियां, लकी राशियां,

अगस्त में इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, चौतरफा लाभ प्राप्त करने में रहेंगे कामयाब

August 2022 Horoscope: अगस्त के महीने में कई बड़े ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं। बुध सिंह राशि में प्रवेश करेंगे तो शुक्र कर्क राशि में गोचर शुरू करेंगे। वहीं मंगल और सूर्य का राशि परिवर्तन भी इस महीने होगा। ग्रहों की इस बदलती चाल का कई राशि वालों पर बेहद शुभ असर पड़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इन राशियों के लोगों की किस्मत सोने की तरह चमक सकती है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

मेष राशि: इस राशि वालों का आर्थिक जीवन इस महीने शानदार रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। एक से अधिक माध्यमों से धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

मिथुन राशि: इस राशि के लोग धन संचित करने में कामयाब रहेंगे। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। लाइफ के हर मोर्चे पर सफलता प्राप्त होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं।

सिंह राशि: पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। गुप्त स्त्रोत से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। भाग्य का हर काम में साथ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र जातकों को अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। कुल मिलाकर ये महीना आपके लिए शानदार साबित होने वाला है।

वृश्चिक राशि: जो जातक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए समय शुभ है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक पक्ष इस महीने मजबूत रहेगा। प्रेमी जातकों के लिए ये महीना शुभ है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की प्रबल संभावना है।
यह भी पढ़ें: छाया ग्रह राहु-केतु 2023 तक इन 3 राशियों को देंगे शुभ फल, करियर में दिलाएंगे बेहिसाब तरक्की

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)