Bhutdi Amavasya 2023 Significance, Shubh muhurat, puja vidhi: हिन्दु पंचांग में ऐसी कई तिथियां हैं, जिन्हें शास्त्रों में बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। इन्हीं महत्वपूर्ण तिथियों में से अमावस्या तिथि को भी बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। शास्त्रों में अमावस्या के दिन स्नान-दान और पूजा पाठ का विशेष महत्व माना गया है। माना जाता है कि अमावस्या के दिन दान-धर्म करने से देवताओं और पितरों का आशीर्वाद मिलता है। जिससे व्यक्ति को शुभ फल प्राप्त होते हैं। वहीं आपको बताते चलें कि चैत्र महीने में पडऩे वाली अमावस्या को भूतड़ी अमावस्या कहा जाता है। हिंदू कैलेंडर या पंचांग के मुताबिक चैत्र माह जहां साल का पहला महीना माना गया है। चैत्र माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली अमावस्या को भूतड़ी अमावस्या कहकर पुकारा जाता है। जबकि चैत्र माह का शुक्ल पक्ष नये साल की शुरुआत कहलाता है। पत्रिका.कॉम में हम आपको बता रहे हैं चैत्र माह में पडऩे वाली भूतड़ी अमावस्या क्या होती है? वहीं ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा आपको बता रहे हैं इसका महत्व भी...