Narasimha Jayanti 2022: हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी या चौदस तिथि को भगवान नरसिंह जयंती मनाई जाती है। इस साल 2022 में यह पर्व 14 मई को शनिवार के दिन मनाया जाएगा। पौराणिक कथाओं के अनुसार, वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन ही भगवान विष्णु ने भक्त प्रहलाद को उसके पिता हिरण्यकश्यप की यातनाओं से रक्षा करने के लिए धरती पर नरसिंह रूप में अवतार लिया था। और तब से ही इस दिन को नृसिंह जयंती के रूप में मनाया जा रहा है। माना जाता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा-पाठ करने के साथ ही मंत्रों का जाप करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में संकटों से मुक्ति मिलती है। तो आइए जानते हैं नृसिंह जयंती पर कौन से मंत्रों का जाप होता है फलदायी...