2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुरु-मंगल की युति से 4 राशि वालों के लिए बना ‘धन योग’, घर आएगी सुख-समृद्धि

ज्योतिष अनुसार जब भी गुरु बृहस्पति की किसी ग्रह के साथ युति होती है तो इससे बनने वाले योग अधिकतर शुभ ही सिद्ध होते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 17 May 2022, 2:42 PM IST

guru and mangal yuti, mars and jupiter conjunction, mangal transit may 2022, guru in meen rashi, rashifal, astrology, horoscope,

गुरु-मंगल की युति से 4 राशि वालों के लिए बना 'धन योग', घर आएगी सुख-समृद्धि

Mars-Jupiter Conjunction: ज्योतिष अनुसार जिस तरह से ग्रहों का राशि परिवर्तन लोगों के जीवन को प्रभावित करता है उसी तरह से ग्रहों की युति का भी मानव जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है। जब कोई दो या उससे अधिक ग्रह किसी कुंडली या राशि में एक स्थान पर एक साथ उपस्थित होते हैं, तो इस स्थिति को ग्रहों की युति कहा जाता है। 17 मई से मीन राशि में गुरु और मंगल की युति का योग बना है। ज्योतिष अनुसार जब भी गुरु बृहस्पति की किसी ग्रह के साथ युति होती है तो इससे बनने वाले योग अधिकतर शुभ ही सिद्ध होते हैं।

गुरु-मंगल की युति (Guru-Mangal Yuti):
17 मई 2022 में मीन राशि में गुरु-मंगल की युति से गुरु-मंगल योग का निर्माण हो रहा है। इन दोनों ग्रहों की युति शुभ योगों की श्रेणी में आती है। मंगल-गुरु की ये युति अगले महीने 27 जून तक बनी रहेगी। क्योंकि 27 जून को मंगल मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर जायेंगे। चूंकि ये युति मीन राशि में बन रही है इसलिए इस राशि वालों पर ही इस युति का विशेष प्रभाव पड़ेगा।

गुरु-मंगल की युति इन 4 राशियों के लिए शुभ:

मिथुन राशि- करियर में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। मनचाही नौकरी प्राप्त करने में सफल रहेंगे। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होने के प्रबल आसार हैं।

कर्क राशि- इस राशि वालों का भाग्योदय होने की प्रबल संभावना है। आप अलग-अलग माध्यमों से धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।

धनु राशि- इस युति से धनु वालों को पदोन्नति के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। सैलरी में अच्छी खासी बढ़ोतरी हो सकती है। रूका हुआ धन वापस मिल सकता है। आपके काम की कार्यक्षेत्र में जमकर तारीफ होगी।

मीन राशि- कार्यस्थल में आपकी छवि मजबूत होगी। धन-धान्य में वृद्धि करने में आप कामयाब रहेंगे। एक से अधिक माध्यमों से कमाई हो सकती है। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे।

इस युति के दौरान जरूर करें ये काम: गुरु-मंगल की युति का योग बेहद शुभ माना जाता है। इस शुभ योग के दौरान समय-समय पर दान-पुण्य करने की सलाह दी जाती है। मान्यता है इस दौरान दान-पुण्य के काम करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और कुंडली में गुरु और मंगल की स्थिति भी मजबूत होती है।
यह भी पढ़ें: भूमि पुत्र मंगल का मीन राशि में गोचर 8 राशि वालों की बढ़ाएगा धन-दौलत तो 4 को हो सकता है नुकसान!

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)