गरुड़ पुराण में व्यक्ति के जन्म से लेकर मृत्यु के बाद तक की बातों को बताया गया है। गरुड़ पुराण के अनुसार मनुष्य के जीवन में सुख-दुख उसके कर्मों का ही फल होते हैं। जहां बुरे कर्म आपके जीवन में कष्ट, परेशानियां लाते हैं, वहीं व्यक्ति द्वारा किए जाने वाले अच्छे काम ही उसके जीवन को बेहतर बनाते हैं। इसलिए सफलता हासिल करने के लिए मनुष्य का हमेशा यही प्रयास होना चाहिए कि वह अपनी दिनचर्या में कुछ ऐसी आदतें अपनाए जो भविष्य में उसके काम आए और जीवन के कष्टों से छुटकारा दिला सके। ऐसे में आइए जानते हैं गरुड़ पुराण के मुताबिक वे कौन से कार्य हैं जिन्हें रोजाना करने से व्यक्ति को दुखों से मुक्ति मिलने के साथ ही उसके सौभाग्य में वृद्धि होती और साथ ही मृत्यु के बाद भी मोक्ष प्राप्त होता है...