scriptइस देव दिवाली 2020 की पूर्णिमा पर लग रहा है साल का आखिरी चंद्रग्रहण, ये होगा आप पर असर | Good and bad effects of Lunar Eclipse on dev diwali 2020 | Patrika News

इस देव दिवाली 2020 की पूर्णिमा पर लग रहा है साल का आखिरी चंद्रग्रहण, ये होगा आप पर असर

locationभोपालPublished: Nov 26, 2020 06:38:03 pm

जानें इस ग्रहण के दुष्परिणामों से बचने के उपाय…

Positive and negative affects of Lunar Eclipse on dev diwali 2020 ON 30 November 2020

Positive and negative affects of Lunar Eclipse on dev diwali 2020 ON 30 November 2020

इस साल यानि 2020 का आखिरी चंद्रग्रहण 30 नवंबर को लगने जा रहा है। इसमें भी सबसे खास बात ये है कि यह ग्रहण देव दिवाली की पूर्णिमा के दिन ही लग रहा है।यह एक उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा। विज्ञान में ग्रहण को एक खगोलीय घटना के रूप में देखा जाता है। वहीं धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से ग्रहण को अशुभ माना जाता है। ऐसे में यह ग्रहण सभी राशियों पर अपना खास असर छोड़ता दिख रहा है।

वहीं इसके ठीक अगले माह यानि दिसंबर 2020 में साल का आखिरी सूर्य ग्रहण solar eclipse भी लगेगा।

साल के आखिरी चंद्रग्रहण को लेकर खगोलीय विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल 30 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण उपच्छाया ग्रहण होगा। वहीं जानकारों के अनुसार उपच्छाया ग्रहण लगने के चलते सूतक काल मान्य नहीं होगा। यानी 30 नवंबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। ऐसे में भारत में लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को पड़ने वाला यह चंद्रग्रहण रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि में लगने वाला है। चन्द्रग्रहण एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है, ऐसे में ग्रहण के सूतक का यहां प्रभाव नहीं होगा। यह ग्रहण का समय भरतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 04 मिनट पर एक छाया से पहला स्पर्श। दोपहर 3 बजकर 13 मिनट पर परमग्रास चंद्रग्रहण होगा। शाम 5 बजकर 22 मिनट पर उपच्छाया से अंतिम स्पर्श होगा। ग्रहण के प्रभाव से बचने के उपाय चंद्रग्रहण की समयावधि में भगवत उपासना करना चाहिये। ओम् श्रीकृष्णाय नमः का जाप श्रेष्ठ रहेगा।

MUST READ : देव दीपावली 2020- वह दिन जब देवता भी धरती पर उतरकर मनाते हैं दीपावली

https://www.patrika.com/dharma-karma/dev-deepawali-2020-gods-also-celebrate-deepavali-on-this-day-6527462/

वहीं ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि भले ही उपच्छाया ग्रहण लगने के चलते इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन इस ग्रहण का सभी राशियों पर काफी असर पड़ेगा। ज्योतिषविदों के अनुसार यह वृषभ राशि में पड़ने वाला है, इसके कारण इसका सर्वाधिक प्रभाव वृषभ राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा।

इस राशि के जातक को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। चन्द्र मन व माता का कारक होने से उन्हें अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। साथ ही साथ स्‍वयं को मानसिक तनाव से दूर रखना होगा। वृषभ राशि पर होने से कृष्ण मन्त्र लाभदायक है। इस दौरान गर्भवती स्त्रियां ग्रहण के दोरान बाहर न निकलें। ग्रहण से पूर्व सभी भोजन में तुलसी पत्ता जरूर डाल दें या पहले ही भोजन कर लें। ग्रहण के बाद स्नान करके ही कोई शुभ कार्य करें।

वहीं इस ग्रहण के चलते जहां कुछ राशियों को खास लाभ तो कुछ को बड़ा नुकसान होता भी दिख रहा है।

Good and bad effects of Lunar Eclipse on dev diwali 2020 #All Zodiac signs

जानें सभी 12 राशियों पर इस चंद्रग्रहण का असर : 30 November 2020 Chandra Grahan Effects On all zodiac signs

1. मेष राशि (Chandra Grahan 2020 Effects On Aries)
चंद्र ग्रहण से पहले आया ये सप्ताह आर्थिक स्तर पर आपकी खुशियों को कई गुना बढ़ाएगा,पराक्रम में वृद्धि होगी। उत्साह, उमंग एवं आकर्षण बढ़ने के साथ ही उल्लेखनीय प्रयासों को बल मिलेगा। आरम्भ में कार्य व्यापार व लाभ का प्रतिशत अच्छा रहेगा।

2. वृषभ राशि (Chandra Grahan 2020 Effects On Taurus)
कारोबारी प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे, धन नुकसान की संभावना के बीच इस समय आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आपके प्रयास देखकर विरोधी ईर्ष्या करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खुशियों को अनोखे ढंग से मनाने की कोशिश में रहेंगे।

3. मिथुन राशि (Chandra Grahan 2020 Effects On Gemini)
यह प्रभाव बहुत अच्‍छा नहीं होगा। हो सकता है आपको मानसिक कष्‍टों से गुजरना पड़े। आप सभ्यता संस्कार और श्रेष्ठता से सभी को प्रभावित करेंगे। चंद्र ग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव आपकी राशि पर ही पड़ेगा। उचित होगा परिजनों, प्रियजनों के साथ खुशियां साझा करें।

4. कर्क राशि (Chandra Grahan 2020 Effects On Cancer)
चंद्रमा कर्क राशि का स्‍वामी है। ग्रहण आपके बारहवें भाव में लगने जा रहा है। साहस पराक्रम और संपर्क अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ स्मरणीय पलों को साझा करेंगे, बंधुजनों में करीबी बढ़ेगी। इस समय आपके खर्च बढ़ सकते हैं। बिना किसी कारण के भी आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इससे आपको कष्‍ट होगा। मध्य में भाग्य की प्रबलता रहेगी।

5. सिंह राशि (Chandra Grahan 2020 Effects On Leo)
आपको अप्रत्‍याशित लाभ हो सकता है। आपकी आय में इजाफे व धन प्राप्ति के भी योग हैं। पहल व पराक्रम में आगे रहेंगे, तार्किक व वाणिज्यिक मामले बेहतर रहेंगे। मध्य में धैर्य से काम लें, जबकि उत्तरार्ध मनोनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से समय अच्‍छा नहीं है।

6. कन्या राशि (Chandra Grahan 2020 Effects On Virgo)
यह समय मिश्रित फलकारक है। उचित होगा चंद्र ग्रहण से पहले महत्वपूर्ण कार्य निपटा लें। कार्यालय में अधिकारियों से सामंजस्‍य बना रहेगा लेकिन परिवार में तालमेल बिगड़ सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य की तरफ विशेष ध्‍यान दें, अभी स्‍वास्‍थ्‍य खराब हो सकता है। ग्रहण से पहले दान-धर्म के कार्यों से लाभ होगा। आपके अनोखे प्रयासों से प्रियजनों को अचंभित कर सकते हैं, जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहेंगे।
7. तुला राशि (Chandra Grahan 2020 Effects On Libra)
यह ग्रहण आपके नवें भाव में लग रहा है। इस वजह से आपके काम बिगड़ सकते हैं। पराक्रम सामान्‍य रहेगा। परिवार में व्‍यर्थ के वाद-विवाद से बचें। मित्रों और करीबियों से मेल-जोल बढ़ाता आया सप्ताह परीक्षा प्रतियोगिता में सहायक है। अपनों को सरप्राइज कर सकते हैं। ग्रहण से पहले सतर्कता हो जाएं
8. वृश्चिक राशि (Chandra Grahan 2020 Effects On Scorpio)
यह ग्रहण आपके अष्‍टम भाव में लगने जा रहा है। इससे किसी दुर्घटना का बुरा योग बन रहा है। ऐसे में इस राशि के लोग सावधानी बरतें। चंद्र ग्रहण के चलते आपके लिए धन की हानि भी हो सकती है। ऐसे में सतर्क रहें। सप्ताह का आरम्भ जरूर परिजनों के लिए उल्लेखनीय और यादगार रहने वाला है।
9. धनु राशि (Chandra Grahan 2020 Effects On Sagittarius)
आप अपनों के बीच आकर्षण का केंद्र रहेंगे, लोग आपकी सफलता से प्रभावित होंगे। लेकिन ध्यान रखें ग्रहण के चलते रिश्‍तों पर प्रभाव पड़ेगा। यदि आप कारोबारी हैं तो आपका अपने कारोबारी साझेदार से भी विवाद हो सकता है।

10. मकर राशि (Chandra Grahan 2020 Effects On Capricorn)
मेहनत से स्वयं का लाभ प्रतिशत सुनिश्चित करेंगे। आपके शत्रुओं से आपको निजात मिलेगी। आपके विरोध परास्‍त हो जाएंगे। बाहरी कोई ताकत आपका अहित नहीं कर पाएगी लेकिन आपको सेहत की ओर ध्‍यान देना होगा। पानी से होने वाले रोगों को लेकर सतर्क रहें। कार्य व्यापार अपेक्षा से अच्छा रहेगा, विभिन्न स्त्रोतों से धनलाभ होगा।

11. कुंभ राशि (Chandra Grahan 2020 Effects On Aquarius)
चंद्र ग्रहण से पहले शुभ समाचार मिलने के योग के बीच चंद्र ग्रहण शुभ फलदायक है। भाग्य की प्रबलता और उच्च मनोबल से सभी क्षेत्रों में उम्मीद से अच्छा करेंगे। यदि आपकी संतान पढ़ाई कर रही है तो उसे पढ़ाई में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिए भी समय ठीक रहेगा। लेकिन परिवार में सबके स्वास्थ्य को लेकर खास सतर्कता रखनी होगी।

12. मीन राशि (Chandra Grahan 2020 Effects On Pisces)
चंद्र ग्रहण से पहले अप्रत्याशित लाभ संभव है, रक्त संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। यह ग्रहण आपके के लिए चौथे भाव में लगने जा रहा है। यह मिले जुले परिणाम देगा। एक तरफ आपका स्‍वास्‍थ्‍य गड़बड़ रहेगा तो दूसरी तरफ आपको लेनदेन या सौदे में सफलता मिलेगी। भाग्य की कृपा से सब कार्य सधेंगे। शुभ कार्यों खर्च और निवेश बढ़ सकता है।

देश पर इस ग्रहण का असर Effect on India
यह ग्रहण शनि की राशि कुंभ लग्न में पड़ रहा है। लग्नेश स्वराशि का होकर द्वादश भाव में नीच भंग गुरु के साथ होने से भारत के बाहरी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। भारत भी मजबुत नैतृत्व में सुक्ष्मजीव कोरोना से लड़ने मे सक्षम नजर आता दिखाई देगा। चतुर्थ भाव में चन्द्र के साथ राहु होने से जनता में मानसिक तनाव रहेगा। लेकिन उस भाव का स्वाती शुक्र स्वराशि का होने से भाग्यबल द्वारा समस्याओं का निदान भी होगा। देश के कर्णधारों की वाणी का प्रभाव असरकारक होगा। रोगों से लड़ने की ताकत पैदा होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो