आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति के जीवन में हर मोड़ पर कोई न कोई चुनौती उसका इंतजार कर रही होती है और मुश्किल समय में जो व्यक्ति संयम, धैर्य, बुद्धिमानी से काम लेता है वही आगे बढ़ पाता है।
वहीं व्यापारिक जीवन में सफल होने के लिए आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अक्सर हम लोग अपने आसपास कई ग्राहकों, कर्मचारियों और निवेशकों आदि से घिरे रहते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि अपनी योजनाओं और रहस्यों के बारे में हर किसी को नहीं बताना चाहिए। हो सकता है कि उनमें से आपका कोई प्रतियोगी भी हो और आपकी योजनाओं के बारे में जानकर वह आपके विरुद्ध इसे इस्तेमाल कर सकता है। इसलिए अपने काम से जुड़ी खास बातों को खुद तक सीमित रखें।