
हांलाकि प्रत्येक देवी-देवता को मनाने के कुछ खास उपाय होते हैं जिनक ा पालन कर हम जल्दी ही उनकी कृपा पा सकते हैं। हनुमान जी की आराधना के भी कुछ खास उपाय है जिनको मानकर हम उनको शीघ्र ही प्रसन्न कर सकते हैं और अपनी परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं।
यदि कोई व्यक्ति दुर्भाग्य से परेशान है और उसे दूर करना चाहता है तो सप्ताह में किसी एक दिन हनुमानजी को लाल फूलों सहित जनेऊ और सुपारी का चढ़ावा करें।
इसके साथ ही आप नारियल पर सिंदूर लगाकर उस पर लाल धागा लपेट लें फिर इस नारियल को हनुमानजी को चढ़ाए इससे व्यक्ति अपनी परेशानियों से जल्दी पीछा छुड़ा सकता है।
नारियल के साथ एक और उपाय ये है कि नारियल को लेकर हनुमानजी के मंदिर में जाए तत्पश्चात हनुमानजी की प्रतिमा के समक्ष नारियल को सात बार वार लें फिर इस नारियल को फोड़कर भगवान के समक्ष अपने दुखों को दूर करने की प्रार्थना करें।
यदि आपके किसी काम में बार-बार बाधाएं आ रही है तो हनुमानजी को आंकड़े के फूल का चढ़ावा करे।
प्रतिदिन नहाने के पश्चात स्वच्छ कपड़ों में हनुमानजी को सूर्यमुखी,गेंदा या गुलाब के फूल चढ़ाए। इसके साथ ही हम जानते हैं कि हनुमानजी प्रभू श्रीराम के परम भक्त है तो हनुमान जी को प्रसन्न रखने के लिए उनके प्रभू को खुश रखना अति आवश्यक है, इससे उनके साथ-साथ भगवान श्रीराम की कृपा भी आप पर बनी रहेगी।
इन उपायों का यदि ध्यानपूर्वक और निष्ठापूर्वक पालन किया जाएं और अपने नित्य जीवन का हिस्सा बना लिया जाए तो इंसान कठिन से कठिन बाधाओं को पार कर सकता है और अपनी जि़ंदगी को खुशहाल बना सकते हैं।
Published on:
09 Mar 2018 11:27 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
