वाराणसी. हमारे जीवन को सुखी बनाने के लिए आज के समय में धन अहम् माना जाता है। बिना धन के कोई भी काम शायद ही सम्भव होता है। पैसा हो तो हर बीमारी का इलाज है, इसी के दम पर दुनिया के सभी काम करने में आदमी कदम आगे बढ़ा पाता है। बिना इसके कुछ भी सम्भव नहीं। मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। लेकिन इन्हें खुश करने में कोई चूक हो गई तो उसका दुष्परिणाम भी घातक होता है। मां लक्ष्मी का दिन शुक्रवार है और शुक्र के प्रभाव से कई बीमारियों का सामना भी करना पडता है जिससे कि आपको जीवन में सुख नाम की कोई चीज नहीं रह जाती है। जिसके लिए आप नए-नए उपाय करते हैं कि आपका ग्रह सही हो जाए। माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए हम क्या नहीं करते है।