जिन लोगों का नाम हिंदी में ये, यो, ध, भा, भी, भू, भे, फा, ढा, दी, दू, ञ, दे, दो, चा, ची और अंग्रेजी में B, C, D, Y आदि अक्षरों से शुरू होते हैं वो लोग बेहद ही भाग्यशाली माने जाते हैं। इन पर धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा मानी जाती है। ये लोग आमतौर पर खुशमिजाज स्वभाव के होते हैं। ये खुद भी खुश रहते हैं दूसरों को भी खुश रखने की पूरी कोशिश करते हैं। ये अपने स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेते हैं।
इन पर देवगुरु बृहस्पति की भी विशेष कृपा मानी जाती है। ये जहां रहते हैं वहां तेजी से लोकप्रियता हासिल कर लेते हैं। गुरु की कृपा से इन्हें हर काम में खूब सफलता मिलती है। इन्हें घर-परिवार और समाज हर जगह मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। ये अत्याधिक मेहनती होते हैं। ये जिस काम को करने की सोच लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं।
इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। ये जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। हर जगह अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहते हैं। अपनी बातों के पक्के होते हैं। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनके कई दोस्त बनते हैं।मंगल का स्वराशि मेष में प्रवेश 3 राशि वालों की बदल देगा जिंदगी, करियर में मिलेगी अपार तरक्की
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)