
ससुराल को स्वर्ग बना देती हैं इन 4 नाम की लड़कियां, धन के मामले में मानी जाती हैं लकी
Name Astrology: हिंदू धर्म में 16 संस्कारों का जिक्र किया जाता है जिनमें से एक है नामकरण संस्कार। बच्चे के जन्म के तुरंत बाद ये संस्कार किया जाता है। कहते हैं नाम का व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए नाम रखते समय विशेष सावधानी बरती जाती है। ग्रहों की स्थिति की गणना की जाती है। आज यहां हम कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में बात करेंगे जिनसें शुरू होने वाले नाम की लड़कियां ससुराल वालों के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं।
B अक्षर से जिन लड़कियों के नाम की शुरुआत होती है वो ससुराल में खुशियां ले आती हैं। इनका स्वभाव खुशमिजाज होता है और ये पति के लिए बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं। कहते हैं ये जिस घर में शादी करती हैं वहां कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती। ये व्यवहारिक होती हैं और अपने स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेती हैं। ये जिस काम में हाथ डालती हैं उसमें इन्हें सफलता मिलने के आसार रहते हैं।
E अक्षर से जिन लड़कियों का नाम शुरू होता है वो धन के मामले में लकी मानी जाती हैं। ये जिस किसी से शादी करती हैं उसकी किस्मत चमका देती हैं। इनके पास धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। ये अपने पति और ससुराल वालों के दिन पर राज करती हैं। ये अपने पति का हर काम में साथ देती हैं।
K अक्षर से जिन लड़कियों का नाम शुरू होता है उन पर मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा रहती है। इनकी शादी बेहद ही संपन्न परिवार में होती है। शादी के बाद ये अपने पति की जिंदगी बदल देती हैं। ये ससुराल के लोगों का तुरंत ही दिल जीत लेती हैं। इन्हें ससुराल के लोग मां लक्ष्मी का रूप मानते हैं।
L अक्षर से जिन लड़कियों का नाम शुरू होता है वो खुशमिजाज स्वभाव की होती हैं। ये खुद भी खुश रहती हैं साथ ही दूसरों को भी सुखी रखती हैं। ये धन के मामले में काफी लकी मानी जाती हैं।
यह भी पढ़ें: अंकज्योतिष: इस मूलांक वालों के पास खूब होती है जमीन-जायदाद, लेकिन इस एक चीज की हमेशा बनी रहती है कमी
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Published on:
12 Jun 2022, 11:00 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.