22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / क्या आपकी बर्थ डेट का भी है यही ‘भाग्यांक’? तो भाग्यशाली हैं आप, यूनिक होते हैं ऐसे लोग

क्या आपकी बर्थ डेट का भी है यही ‘भाग्यांक’? तो भाग्यशाली हैं आप, यूनिक होते हैं ऐसे लोग

अंकज्योतिष में भाग्यांक 7 को काफी शुभ माना जाता है। इस भाग्यांक वाले लोग तार्किक, स्पष्टवादी और मेहनती होते हैं। इनकी यूनिकनेस इन्हें भीड़ से अलग पहचान दिलाती है। जानिए इनके बारे में और भी दिलचस्प जानकारी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 6 Mar 2022, 1:20 PM IST

life_path_number_7.jpg

इस भाग्यांक वाले लोग सबसे भाग्यशाली माने जाते हैं। (फोटो सोर्स- Pexels)

एक होता है मूलांक और एक होता है भाग्यांक। मूलांक आपकी जन्म तारीख से पता चलता है। जैसे अगर किसी व्यक्ति की जन्म तारीख 12 है तो 1 और 2 को जोड़कर 3 नंबर आएगा। तो इसका मतलब है कि 12 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 3 होगा। इसी तरह से अगर किसी व्यक्ति की जन्म तारीख अगर 3 है तो इसका मूलांक भी 3 होगा। अगर भाग्यांक की बात करें तो ये व्यक्ति की जन्म तारीख, जन्म माह और जन्म साल को जोड़कर निकाला जाता है। जैसे अगर किसी व्यक्ति की जन्म तारीख, जन्म माह और जन्म साल अगर ये है 16.06.1993 तो इन सभी नंबरो को आपस में इस तरह से जोड़ना होगा, 1+6+0+6+1+9+9+3=35 अब 35 को भी आपस में जोड़ लें तो आएगा 3+5=8 तो यानी आपका भाग्यांक 8 होगा। बता दें भाग्यांक 1 से लेकर 9 तक होते हैं। हम यहां बात करेंगे भाग्यांक 7 के बारे में।

भाग्यांक 7 वालों में ये होती हैं खूबियां: इस अंक वाले जातकों को रहस्यात्मक प्रवृत्ति रखने वाले लोगों के तौर पर देखा जाता है। ये अपनी बातों को गुप्त रखने में माहिर होते हैं। इनके मन में कब क्या चल रहा है इस बात का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। ये लोग अपने सभी कार्य चुपचाप करने में माहिर होते हैं। जिस कारण इन्हें सफलता मिलती है। ये कुशल तार्किक, स्पष्टवादी और अद्वितीय होते हैं। ये अपने स्वभाव से दूसरों के मन पर गहरी छाप छोड़ने में कामयाब रहते हैं।

निर्णय लेने में होते हैं माहिर: ये लोग काफी समझदार होते हैं। इनके अंदर फैसले लेने की बेहतर समझ होती है। ये अपने शरीर की ऊर्जा वहीं खर्च करते हैं जहां से इन्हें लाभ मिलने की उम्मीद हो। ये सतर्क रहते हैं। विचारशील और बुद्धिमान होते हैं। अपनी धुन में मस्त रहते हैं। दुनिया इनके बारे में क्या सोचती है इस बात की ये जरा सी भी परवाह नहीं करते। दिखावे से ये दूर रहते हैं।

सफलता पाकर ही लेते हैं दम: ये जातक जो भी काम अपने हाथ में लेते हैं उसे अच्छे से पूरा करने की कोशिश करते हैं। ये अपने कार्यों को पूरा करके ही सांस लेते हैं। ये समय से पहले अपने कार्यों को पूरा करने वाले माने जाते हैं। लाइफ को लेकर इनका नजरिया एकदम अलग होता है। ये टेंशन कम लेते हैं और अपनी जिंदगी का भरपूर आनंद लेते हैं। ये हमेशा कुछ न कुछ नया सीखने की कोशिश में लगे रहते हैं।

भाग्यांक 7 वालों के लिए करियर: इस भाग्यांक वाले जातक एग्रीकल्चर, पत्रकारिता, बीमा कम्पनी, सर्जन, तैराकी, कला, विज्ञान, शिक्षक, ज्योतिष आदि क्षेत्रों में करियर बना सकते है।
यह भी पढ़ें: मेष से मीन तक जानिए किन 3 राशि वालों की जिंदगी में होता है 'राजयोग'