Numerology: अंक शास्त्र अनुसार किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख से उसके व्यक्तित्व और स्वभाव के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 होती है उनका मूलांक 3 होता है। इस अंक के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं। ज्योतिष अनुसार ये अंक बेहद ही शुभ माना जाता है। इस मूलांक में जन्मे लोग दिमाग के तेज, दयावान और पैसा बनाने में माहिर माने जाते हैं। जानिए और क्या खूबी होती है इस मूलांक के लोगों में।