scriptNUMEROLOGY APRIL 2021: अप्रैल 2021 किन लोगों के लिए लाया है खास सौगात, जन्‍मतिथि से ऐसे पहचानें | NUMEROLOGY PREDICTION FOR APRIL 2021 MONTH | Patrika News
हॉट ऑन वेब

NUMEROLOGY APRIL 2021: अप्रैल 2021 किन लोगों के लिए लाया है खास सौगात, जन्‍मतिथि से ऐसे पहचानें

अप्रैल 2021 क्या कुछ लाया है खास…

भोपालApr 02, 2021 / 12:06 pm

दीपेश तिवारी

NUMEROLOGY PREDICTION FOR APRIL 2021 MONTH

NUMEROLOGY PREDICTION FOR APRIL 2021 MONTH

एक बार फिर 2021 का महीना बदल गया और मार्च के बाद अब अप्रैल शुरू हो गया है। ऐसे में हर कोई ये जानना चाहता है कि अप्रैल उसके लिए क्या कुछ खास ला रहा है। माना जाता है कि मूलांक मनुष्य के स्वभाव, व्यवहार एवं गुण,दोष आदि के बारे जानकारी देता है। वहीं जीवन में क्या उपयोगी है और किससे बचना चाहिए यह भी मूलांक से जाना जाता है।

ऐसे में अंकज्योतिष के जानकार एसके शुक्ला के अनुसार अप्रैल 2021 जहां कुछ मूलांक वालों के लिए अत्यंत खास रहेगा तो कुछ को ये अत्यंत मेहनत के बावजूद कोई बड़ा लाभ नहीं दे पाएगा। वहीं यदि आपको अप्रैल 2021 में कुछ बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो उसे उपाय भी पं. शुक्ला ने बताए।

जन्मतिथि मूलांक ऐसे पहचानें…
एसके शुक्ला के अनुसार आपका जन्म जिस दिन हुआ है उस दिन की तारीख के आधार पर ही आपका जन्मतिथि मूलांक निकाला जाता है। यह मूलांक 1 से 9 तक माने गए हैं। यदि आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच में हुआ है चाहे यह किसी भी महीने का हो, तो आपका मूलांक वही होगा जो आपका जन्मांक है। तो यही तिथि आपका मूलांक होगी, जैसे आपका जन्म 2 जनवरी को हुआ है तो आपका मूलांक 2 होगा।

वहीं यदि आपको जन्म 9 से अधिक संख्या वाली तारीख को हुआ है, यानि 10 से 31 के बीच में तो आपकी जन्मतिथि को आपस में जोड़कर मूलांक प्राप्त किया जा सकता है, जैसे जिनका जन्म 16 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक प्राप्त करने के लिए…

1+6 = 7 होगा। इसी प्रकार अन्य तारीख पर जन्म लेने वालों के लिए भी दोनों अंकों को जोड़ कर एकल अंक बना लें। यहीं उनका जन्मतिथि मूलांक होगा।

वहीं यदि किसी का जन्म 29 तारीख को हुआ है तो 2+9 = 11 फिर से इस अंक को जोड़ कर एकल अंक बना लें. 1+1 = 2, इस प्रकार मूलांक ‘2’ मिलता है।

जन्मतिथि मूलांक के आधार पर कैसा रहेगा आपका अप्रैल 2021, जानें यहां…

जन्मतिथि मूलांक 1:
इस माह आपका अपने कार्यालय के साथियों के साथ बेहतर सामंजस्य स्थापित होगा, जिसके चलते कार्यक्षेत्र में उत्तम परिणाम सामने आएंगे। इस समय आर्थिक मामलों में उन्नति के बीच आपके प्रॉजेक्‍ट भी समय पर पूरे हो जाएंगे। प्रेम संबंध में समय रोमांटिक बीतेगा एवं मन प्रफुल्लित रहेगा। यह महीना आपके लिए विशेष रहेगा वहीं इस समय जीवन में काफ़ी सुधार भी होगा।

आपमें से कुछ को हाई बीपी की शिकायत हो सकती है।

उपाय: हर शनिवार शनि को संचालित करने वाली देवी मां काली के दर्शन करें और उनके मंदिर में नारियल चढ़ााएं।

जन्मतिथि मूलांक 2:
यह महीना आपके लिए अच्छा होगे के बावजूद इस समय आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाना उचित रहेगा। वहीं इस दौरान कार्यक्षेत्र में उन्नति के साथ ही मान सम्मान में बढ़ौतरी भी होगी। कुछ नए प्रॉजेक्ट के अलावा कोई नई जिम्‍मेदारी मिलने के भी चांस हें। प्रेम संबंधों में सुदृढ़ आने के साथ ही आप रोमांटिक भी रहेंगे।

आपमें से कुछ का इस महीने के लास्ट वीक में अपनों से कुछ तनाव हो सकता है।

उपाय: हर रोज हनुमानजी की पूजा करें।


जन्मतिथि मूलांक 3:
इस महीने आपकी मेहनत ही आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगी। साथ ही कार्यक्षेत्र में भी उन्नति के बीच अभी भी बेहतर परिणाम प्राप्त करने की लालसा मन में रहेगी। जीवन में सफलता के साथ ही धन वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे। प्रेम संबंध में सुकून के अलावा सुखद अनुभूति महसूस करेंगे।

महीने के अंतिम दिनों में गड़बड़ हो चुके कार्यों में भी सुधार आएगा, जिससे आपकी कई चिंताएं दूर हो जाएंगी।

उपाय: श्री गणेश जी की पूजा करें।

जन्मतिथि मूलांक 4:
यह माह आपके लिए आर्थिक मामलों में विशेष सफलतादायक रहेगा। धन वृद्धि के शुभ संयोग के बीच कई पुराने लंबित मामले भी इस महीने सुलझ जाएंगे। कार्यक्षेत्र में उतार चढ़ाव के बावजूद इस दौरान आप मेहनत के जरिए उन्नति के मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे। प्रेम संबंध के लिए समय अनुकूल रहेगा।

आपमें में से कुछ को इस समय मस्ल पेन हो सकता है। इस समय आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक रहेगा।

उपाय: भगवान शंकर की पूजा करें।

 

जन्मतिथि मूलांक 5:
इस समय आपको आफिस में कुछ अडचनों का सामना करना पड़ सकता है। जिसके चलते कार्यक्षेत्र में भी किसी के साथ मनमुटाव बढ़ने से अवरोध उत्पन्न होंगे। वहीं आर्थिक मामलों में इस महीने व्यय अधिक हो सकते हैं। आप अपने कॉन्फ़िडेन्स एवं निर्णय लेने की क्षमता द्वारा अपने साथी को प्रभावित करने में सक्षम रहेंगे। इस महीने अच्छी सफलता भी हासिल करने के लिए किसी भी चीज को अति की स्थिति तक न ले जाएं। प्रेम संबंध के लिए यह समय सुखद रहेगा।

स्वास्थ्य के प्रति इस माह सचेत रहना होगा। खासतौर से आंखों से संबंधित परेशानी इस समय आपको तकलीफ में ला सकती है।

उपाय: सूर्यदेव को हर रोज सुबह के समय जल दें।

जन्मतिथि मूलांक 6:
इस समय आपको लगातार अपनों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बातचीत द्वारा मसलों का हल निकालेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। आर्थिक मामलों में इस महीने आपको थोड़ी हिम्मत दिखानी होगी, क्योंकि यही स्थिति आपके लिए आर्थिक उन्नति के मार्ग प्रशस्त करेगी। प्रेम संबंध में रोमांस जीवन में धीरे-धीरे प्रवेश करें।
महीने का पहला पखवाड़ा बीत जाने के बाद, आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, अत: सतर्क रहें। वहीं महीने के अंत में समय सुखद रहेगा।

उपाय: भगवान शिव के महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
जन्मतिथि मूलांक 7:
आर्थिक मामलों में इस महीने अत्यंत सोच समझकर निर्णय लें। आपकी निर्णय क्षमता पर ही धन वृद्धि के संयोग बनेंगे। आपमें से कुछ को इस महीने कार्यक्षेत्र में तकलीफ़ उत्पन्न हो सकती है। ध्यान रहे भविष्य को ध्यान में रखकर निर्णय लेना ही आपके लिए शुभ संयोग बनाएगा। प्रेम संबंध में समय सुकून भरा रहेगा।
महीने के शुरुआती दिनों व आखिरी दिनों में नस-नाड़ी और वायु विकार से संबंध परेशानियों का समाना करना पड़ सकता है। उचित होगा आप विशेष सतर्कता बरतें।

उपाय: हर शनिवार हनुमान जी की पूजा करें।

जन्मतिथि मूलांक 8:
यह महीना आपके लिए काफी मेहनत वाला रहेगा और आप अपनी मेहनत के बल पर ही प्रतिकूल समय को भी अनुकूल बना सकेंगे। बेहतर होगा इस माह कार्यक्षेत्र के कुछ महत्वपूर्ण निर्णय टाल दें। वहीं निवेश के मामले में धैर्य के साथ निर्णय लेना आपको बेहतर परिणाम दिलाएगा। अप्रैल के अंत में थोड़ा सा बंधन महसूस कर सकते हैं। इस महीने में आपके प्रेम संबंध में अचानक से सुधार आएगा।

इस समय आपको हड्डियों में दर्द की शिकायत रह सकती है, खास कर कमर के नीचे। ऐसे में बिलकुल भी इसे नजरंदाज न करें।

उपाय: सूर्य मंत्र के मानसिक जप के अलावा इस समय आप बुधवार को राहु का दान व शनिवार को शनि मंत्र का जप भी करें।


जन्मतिथि मूलांक 9:
यह माह आपके लिए विशेष सफलता वाला रहेगा। इस माह नए निवेशों द्वारा भी धन वृद्धि के शुभ संयोग हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति के बीच आप सफलता के मार्ग पर अग्रसर होंगे। वहीं जीवन में सुख समृद्धि के बेहतर संयोग भी बन रहे हैं। इस समय आप अपने जीवनसाथी के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करेंगे।

इस समय वायुजनित रोग आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। ऐसे में उचित होगा थोड़ा चलने फिरने के साथ ही घर पर ही सही लगातार यो्ग करते रहें।

उपाय : हर सोमवार भगवान शिव के साथ ही श्री राम का भी पूजन करें।

Home / Hot On Web / NUMEROLOGY APRIL 2021: अप्रैल 2021 किन लोगों के लिए लाया है खास सौगात, जन्‍मतिथि से ऐसे पहचानें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो