31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंकज्योतिष: पति की सोई हुई किस्मत जगाने वाली मानी जाती हैं इन बर्थ डेट वाली लड़कियां

इस मूलांक की लड़कियां काफी स्वाभिमानी होती हैं। ये लाइफ में जो कुछ करती हैं अपने दम पर करती हैं। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 8 Apr 2022, 11:07 AM IST

numerology, ank jyotish, numerology, radix 3, lucky mulank, lucky numbers, radix 3, mulank 3 people, astrology,

अंकज्योतिष: पति की सोई हुई किस्मत जगाने वाली मानी जाती हैं इन बर्थ डेट वाली लड़कियां

Numerology: भविष्य के बारे में जानने का एक तरीका अंक ज्योतिष भी है। अंक ज्योतिष में मूलांक और भाग्यांक के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30 होती है उनका मूलांक 3 होता है। इस मूलांक की लड़कियां किस्मत की धनी मानी जाती हैं। इनके पास धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती। कहते हैं इन पर मां लक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रहती है। ये अपने पति की किस्मत जगाने वाली मानी जाती हैं।

मूलांक 3 की लड़कियां जिस काम में हाथ डालती हैं उसमें सफलता पाती हैं। ये मेहनती और बुद्धिमान होती हैं। समाज में इनकी एक अलग पहचान होती हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। कहते हैं ये जिस व्यक्ति से शादी करती हैं उसकी किस्मत चमक जाती है। शादी के बाद इनके पति को करियर में खूब तरक्की मिलती है। इनके कदम ससुराल पक्ष के लिए भाग्यशाली माने जाते हैं।

इस मूलांक की लड़कियां काफी स्वाभिमानी होती हैं। ये लाइफ में जो कुछ करती हैं अपने दम पर करती हैं। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। ये जिद्दी और जुनूनी होती हैं। एक बार जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेती हैं। नौकरी और बिजनेस इन्हें दोनों ही सूट करता है। इनके अंदर सीखने की जबरदस्त क्षमता होती है। करियर में ये बहुत ही ऊंचा मुकाम हासिल कर लेती हैं।

इस मूलांक की लड़कियां काफी साहसी और निडर होती हैं। जीवन में आने वाली हर परेशानी का डटकर सामना करती हैं। जल्दी से हार नहीं मानती। ये हर समय आगे बढ़ने के बारे में सोचती हैं। ये एक समर्पित जीवनसाथी भी साबित होती हैं। अपने पति से बहुत प्यार करती हैं।
यह भी पढ़ें: Name Astrology: इन नाम वाली लड़कियां ससुराल में धन-धान्य के लगा देती हैं अंबार, होती हैं भाग्यशाली