scriptपंचक जून से दिसंबर 2022: जानें पंचक के दौरान किन कार्यों को करना नहीं माना जाता है शुभ! | Panchak June To December 2022: What Should Not Be Done During Panchak | Patrika News

पंचक जून से दिसंबर 2022: जानें पंचक के दौरान किन कार्यों को करना नहीं माना जाता है शुभ!

locationनई दिल्लीPublished: Jun 07, 2022 02:29:22 pm

Submitted by:

Tanya Paliwal

Panchak June To December 2022: सनातन परंपरा में शुभ मुहूर्त की गणना पंचांग के आधार पर की जाती है। इसी पंचांग के मुताबिक हर माह के पांच दिन जिन्हें पंचक कहा जाता है, में शुभ कामों को करना सही नहीं माना गया है।

panchak 2022 list, panchak june 2022, panchak july 2022, panchak august 2022, panchak september 2022, panchak october 2022, panchak november 2022, panchak december 2022, panchak me kya nahi karna chahiye, panchak kya hota hai, पंचक जून 2022,

पंचक जून से दिसंबर 2022: जानें पंचक के दौरान किन कार्यों को करना नहीं माना जाता है शुभ!

Panchak 2022: सनातन परंपरा में किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए मुहूर्त, तिथि और समय आदि को विशेष महत्व दिया जाता है। साथ ही पंचांग के अनुसार हर माह के 5 दिन ऐसे होते हैं जिनमें कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है। इन पांच दिनों को पंचक के नाम से जाना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक पंचक के दौरान चंद्रमा कुंभ तथा मीन राशि में रहता है। तो आइए जानते हैं कि इस साल 2022 में जून से दिसंबर के बीच कब पंचक पड़ेंगे और इस दौरान कौन से काम करने की मनाही है…

 

पंचक जून 2022- 18 जून, शनिवार शाम 6 बजकर 43 मिनट से 23 जून, गुरुवार सुबह 6 बजकर 14 मिनट तक।

पंचक जुलाई 2022- 16 जुलाई, शनिवार सुबह 4 बजकर 17 मिनट से 20 जुलाई, बुधवार दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक।

पंचक अगस्त 2022- 12 अगस्त, शुक्रवार को दोपहर 2 बजकर 49 मिनट से 16 अगस्त, मंगलवार रात 9 बजकर 7 मिनट तक।

पंचक सितंबर 2022- 9 सितंबर, शुक्रवार अर्द्धरात्रि 12 बजकर 39 मिनट से 13 सितंबर, मंगलवार को सुबह 6 बजकर 36 मिनट तक।

पंचक अक्टूबर 2022- 6 अक्टूबर, गुरुवार को सुबह 8 बजकर 28 मिनट से 10 अक्टूबर, सोमवार को शाम 4 बजकर 2 मिनट तक।

पंचक नवंबर 2022- 2 नवंबर, बुधवार दोपहर 2 बजकर 16 मिनट से 7 नवंबर, सोमवार अर्द्धरात्रि 12 बजकर 4 मिनट तक। इसके अलावा 29 नवंबर, मंगलवार को शाम 7 बजकर 51 मिनट से 4 दिसंबर, रविवार को प्रातः 6 बजकर 16 मिनट तक।

पंचक दिसंबर 2022- 27 दिसंबर, मंगलवार प्रातः 3 बजकर 31 मिनट से 31 दिसंबर, शनिवार प्रातः 11 बजकर 47 मिनट तक।

पंचक के दौरान कौन से काम न करें

1.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पंचक के दौरान दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करना शुभ नहीं होता क्योंकि इसे यम की दशा माना गया है।
2. पंचक के दौरान नई लकड़ी खरीदकर घर में नहीं लानी चाहिए और ना ही किसी लकड़ी के कारोबार की शुरुआत करनी चाहिए।
3. पंचक चल रहे हों तो इस समय चारपाई बनवाना या फर्नीचर, पलंग आदि खरीदना भी अशुभ माना जाता है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें

ज्योतिष: रुद्राक्ष धारण करते समय कभी न करें ये गलतियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो