कुंभ राशि: इस राशि के लोगों का स्वभाव काफी रहस्यमयी माना जाता है। इनके मन में कब क्या चल रहा है इस बात का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता है। ये लोग अपने काम को बड़े ही रहस्यमय तरीके से करते हैं। इनका दिमाग काफी तेज होता है। ये अपनी चीजें जल्दी से किसी के साथ साझा नहीं करते। ये चुपचाप अपने कार्यों को पूरा करने वाले होते हैं।
मीन राशि: इस राशि के लोगों को दूसरों से ज्यादा मतलब नहीं होता। ये जो भी काम करते हैं इस बात का किसी को अंदाजा तक नहीं लग पाता। ये क्या सोचते हैं, क्या करना चाहते हैं इस बारे में कभी किसी से चर्चा नहीं करते। लेकिन ये निरंतर अपने काम में लगे रहते हैं। जिस कारण इन्हें सफलता भी जरूर मिलती है। सामने वाले को ये इस बात की भनक भी नहीं लगने देते कि ये क्या कर रहे हैं।