
बुद्धिमान और दृढ़ इच्छाशक्ति वाले होते हैं इन नाम के लोग, ठान लें तो कुछ भी कर सकते हैं हासिल
ज्योतिष में 12 राशियों और 27 नक्षत्रों का वर्णन किया गया है। प्रत्येक राशि के अंदर दो या 3 नक्षत्र आते हैं और हर नक्षत्र के चार भाग होते हैं। नक्षत्र के हर भाग को चरण के नाम से जाना जाता है। हर चरण में नाम के 4 अक्षर होते हैं। जन्म के बाद जब बच्चे का नामकरण किया जाता है तो यही देखा जाता है कि जन्म के समय चंद्रमा किस नक्षत्र और राशि में मौजूद था। फिर उसी अक्षर के अनुसार बच्चे का नाम रखा जाता है। अधिकतर लोगों के नाम उनकी जन्म राशि यानी चंद्र राशि के अनुसार ही रखा जाता है। तो आज यहां हम उन नाम के लोगों के बारे में बात करेंगे जिनके नाम का पहला अक्षर उनके बुद्धिमान और दृढ़ इच्छाशक्ति वाले इंसान होने का संकेत देता है।
जिन लोगों का नाम (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) इनमें से किसी भी एक अक्षर से शुरू होता है उनकी राशि वृश्चिक मानी जाएगी। लेकिन ऐसा तब होगा जब उनका नाम उनकी जन्म राशि के हिसाब से रखा गया हो। इन अक्षरों से शुरू होने वाले नाम के लोगों पर मंगल ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। मंगल के कारण ही ये लोग साहसी, निडर और ऊर्जावान होते हैं। ये दिल और दिमाग से मजबूत होते हैं। एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।
इन लोगों के अंदर गजब की ऊर्जा होती है। ये लोग लगातार कई घंटों तक काम कर सकते हैं। जल्दी से थकते नहीं हैं। इन्हें अपना मान-सम्मान सबसे ज्यादा प्यारा होता है। इनके चेहरे पर हमेशा एक अलग तेज रहता है। इनके जीवन में चाहे कितनी ही कठिनाइयां क्यों न आ जाएं ये उन पर विजय प्राप्त कर ही लेते हैं।
इन नाम के लोग अपनी तेज बुद्धि और मेहनत के दम पर सफलता पाते हैं। ये लोग किसी के अधीन रहकर काम करना पसंद नहीं करते। इन्हें स्वतंत्र तरीके से काम करना पसंद हैं। ये लोग सेना, पुलिस, चिकित्सा, गणितज्ञ, अग्निशमन सेवाएं और प्रशासनिक अधिकारी आदि क्षेत्रों में विशेष रूप से सफल होते हैं।
यह भी पढ़ें: ससुराल में गुडलक लेकर आती हैं इस मूलांक की लड़कियां, पति की चमका देती हैं किस्मत
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Published on:
13 Jul 2022, 12:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.