28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पैसा कमाने में माहिर माने जाते हैं इस मूलांक के लोग, तुरंत निकलवा लेते हैं अपना काम

Mulank 3 People: इस मूलांक वालों पर बृहस्पति देव की विशेष कृपा रहती है। ये लोग बुद्धिमान और ईमानदार होते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 28 Jun 2022, 12:04 PM IST

numerology, astrology, ank jyotish, number 3, radix 3 people, mulank 3 people,

पैसा कमाने में माहिर माने जाते हैं इस मूलांक के लोग, तुरंत निकलवा लेते हैं अपना काम

Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र अनुसार मूलांक का हमारे जीवन में खास महत्व होता है। किसी भी व्यक्ति के मूलांक से उसके स्वभाव और आदतों के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। आज हम बात करेंगे मूलांक 3 के बारे में। जिन लोगों की बर्थ डेट 3, 12, 21 और 30 होती है उनका मूलांक 3 माना जाता है। मूलांक 3 वालों पर बृहस्पति देव की विशेष कृपा रहती है। ये लोग बुद्धिमान और ईमानदार होते हैं।

इस मूलांक वाले शांतिप्रिय और बोलने चालने में काफी माहिर होते हैं। ये अपनी बोली के जरिए किसी का भी दिल जीत लेते हैं। समाज में इनकी अलग पहचान होती है। इनका व्यक्तित्व इतना प्रभावशाली होता है कि कोई भी इनकी तरफ तुरंत ही आकर्षित हो जाता है। ये महत्वाकांक्षी होते हैं और अनुशासन प्रिय होते हैं। ये वैसे तो शांत रहते हैं लेकिन अगर कोई इनसें भिड़ने की कोशिश करता है तो उसे ये आसानी से नहीं जाने देते।

इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। ये पैसा कमाने में माहिर होते हैं। किसी से अपना काम कैसे निकलवाना है ये इन्हें बखूबी पता होता है। इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये स्पष्टवादी होते हैं। अपनी बातों को साफ-साफ कहने में यकीन करते हैं। ये अपने कार्यों को लेकर हमेशा सतर्क रहते हैं। धार्मिक कार्यों में इनकी विशेष रुचि होती है। ये पारिवारिक होते हैं। धन का संचय करने में भी सफल रहते हैं।

इस मूलांक के लोग आमतौर पर अच्छे लेक्चरर, अधिवक्ता, जज, बिजनेसमैन, बड़े अधिकारी और लेखक बनते हैं। ये नौकरी और व्यवसाय दोनों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।
यह भी पढ़ें: इन 4 राशियों के लोग नहीं सह पाते ऑफिस का स्ट्रेस, अक्सर बिगाड़ लेते हैं अपना काम

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)