मेष राशि: राहु इसी राशि में गोचर है। इस दौरान आपको हर काम में सावधानी बरतनी होगी। कई क्षेत्रों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वित्तिय संकट झेलने पड़ सकते हैं। आर्थिक हानि की भी संभावना रहेगी। लेकिन जिन लोगों की कुंडली में सभी ग्रहों की स्थिति अच्छी होगी उन्हें राहु-केतु परेशान नहीं करेंगे।
उपाय- राहु-केतु के दुष्प्रभाव से बचने के लिए मेष राशि के जातक प्रतिदिन 27 बार “ॐ दुर्गाय नमः” का जाप करें। मंगलवार के दिन राहु-केतु का यज्ञ करें। साथ ही दान-पुण्य के काम करें।
तुला राशि: केतु इस राशि में गोचर कर रहा है। ये अवधि आपके लिए तनावपूर्ण साबित हो सकती है। सेहत, आर्थिक मामलों और रिश्तों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस समय आपको हर काम में सावधनी और सतर्कता बरतनी होगी।
उपाय- मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। ‘केतवे नमः’ का जाप करें।
धनु राशि: धनु वालों के लिए ये समय अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आपको मानसिक तनाव परेशान कर सकते हैं। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। धन हानि की संभावना है। निवेश करने से बचें। हालांकि यदि आपकी कुंडली में केतु ग्रह अनुकूल स्थिति में है तो आपके लिए राहु-केतु शभ परिणाम देने वाले साबित होंगे। अन्यथा इस दौरान कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उपाय- प्रतिदिन 22 बार “ॐ रहवे नमः” का जाप करें। दुर्गा चालीसा का भी जाप करें।
उपाय- रोजाना 21 बार राहु के बीज मंत्र “ॐ भ्रां भ्रं भ्रुं भौं सह रहवे नमः” का जाप करें। मंगलवार के दिन गरीबों को जौ का दान करें।
यह भी पढे़ं: 30 दिनों तक वृषभ राशि में रहेंगे ग्रहों के राजा सूर्य, 4 राशि वालों का चमकाएंगे करियर