ऐसे मनाएं रक्षाबंधन
1. भाई बहन स्नान कर भगवान की पूजा करें।
2. बहनें रोली, अक्षत, कुमकुम और दीप जलाकर रक्षाबंधन का थाल सजाएं।
3. बहनें पश्चिम की ओर मुंह करके भाई का कुमकुम, रोली, अक्षत से तिलक करें (भाई रूमाल से अपना सिर ढंके रहे)।
4. इसके बाद दायीं कलाई पर रेशम की डोरी से बना रक्षा सूत्र मंत्र बोलते हुए बांधें और भाई की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करें। (किसी भी हालत में मुंह दक्षिण दिशा की ओर न रहे)
5. भाई रक्षा का वचन देकर गिफ्ट आदि दे सकता है।