24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sarva Pitru Amavasya Ke Upay: सर्व पितृ अमावस्या पर जरूर करें ये उपाय, सारी परेशानियों का हो जाएगा अंत

Sarva Pitru Amavasya Ke Upay: सर्व पितृ अमावस्या पर श्राद्ध तर्पण के साथ कुछ महालय अमावस्या के उपाय अपनाने चाहिए, इससे सुख समृद्धि मिलती हैं। आइये जानते हैं क्या है पितृ विसर्जनी अमावस्या के उपाय (fish remedies on Mahalay Amavasya)
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 2 Oct 2024, 3:32 PM IST

Sarva Pitru Amavasya Ke Upay

Sarva Pitru Amavasya Ke Upay: सर्व पितृ अमावस्या के उपाय

Sarva Pitru Amavasya Ke Upay: कुंडली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास के अनुसार सर्व पितृ अमावस्या के दिन सुबह जल्दी स्नान करके स्वच्छ कपड़े पहनकर पितरों का श्राद्ध करना चाहिए।

इसके साथ अपने परिजनों का पिंडदान और तर्पण करना चाहिए। यह कार्य परिवार के बड़े सदस्यों को करना चाहिए। पितरों को तर्पण के दौरान जौ के आटे, तिल और चावल से बने पिंड अर्पण करना चाहिए। इसके अलावा कुछ सर्व पितृ अमावस्या उपाय जरूर करने चाहिए …

इन पशु पक्षियों को कराएं भोजन

भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि सर्व पितृ अमावस्या के दिन बने भोजन को सबसे पहले कौवे, गाय और कुत्तों को अर्पित करना चाहिए। मान्यता है पितृ देव ये रूप धारण कर भोज करने आते हैं। कौए को यम का दूत माना जाता है।

पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं दीपक

डॉ. व्यास के अनुसार पितृ मोक्ष अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर पितरों के निमित्त घर बना मिष्ठान और शुद्ध जल की मटकी पीपल के पेड़ के नीचे अपने पितरों के निमित्त रखकर वहां दीपक जलाना चाहिए।

ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा

भविष्यवक्ता और कुंडली विश्लेषक व्यास के अनुसार इस दिन ब्राह्राणों को भोजन और दान-दक्षिणा के साथ अग्नि और गुरुड़ पुराण का पाठ करवाना चाहिए और पितृपक्ष से संबंधित मंत्रों का जाप करना चाहिए।

जलाएं चौमुखा दीप

मोक्ष अमावस्या के दिन अपने पितरों के लिए चौमुखा दीपक रखें। यह दीपक सूर्यास्त के बाद घर की छत पर रखें और ध्यान रखें कि आपका मुख दक्षिण दिशा में हो।

ये भी पढ़ेंः

Sarva Pitru Amavasya Ke Kam: सर्व पितृ अमावस्या की शाम जरूर करें यह काम वर्ना भूखे लौट जाएंगे पितर, जानें कैसे करते हैं विदाई

देशी घी का दीपक

सर्व पितृ अमावस्या के दिन शाम के समय घर के ईशान कोण में पूजा वाले स्थान पर गाय के घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपको सभी सुखों की प्राप्ति होगी।

मछलियों को खिलाएं आटा

सर्व पितृ अमावस्या के दिन आटे की गोलियां बनाकर किसी तालाब या नदी के किनारे जाकर ये आटे की गोलियां मछलियों को खिला दें। ऐसा करने से करने से आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा।

चीटियों को खिलाएं आटा

सर्व पितृ अमावस्या पर काली चीटियों को शक्कर मिला हुआ आटा खिलाएं। ऐसा करने से आपको सभी पापों से मुक्ति मिलेगी।