31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2 दिनों में 2 मित्र ग्रहों की बदलेगी चाल, 4 राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

3 जून को बुध वृषभ राशि में मार्गी होंगे तो 5 जून को शनि कुंभ राशि में वक्री होंगे। जानिए इन दोनों ग्रहों की बदलती चाल से किन राशि वालों को मिलेगा लाभ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 2 Jun 2022, 11:49 AM IST

shani, shani dev, budh dev, budh margi 2022, shani vakri 2022, shani retrograde 2022, shani planet,

2 दिनों में 2 मित्र ग्रहों की बदलेगी चाल, 4 राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

ज्योतिष में कुछ ग्रहों को मित्र ग्रहों का दर्जा दिया गया है। वहीं कुछ ग्रह हैं जो आपस में शत्रुता का भाव रखते हैं। आज हम यहां बात करेंगे दो मित्र ग्रहों बुध और शनि के बारे में। जो जून में अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। 3 जून को बुध वृषभ राशि में मार्गी होंगे तो 5 जून को शनि कुंभ राशि में वक्री होंगे। जहां एक तरफ बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी और तार्किक सोच का कारक माना जाता है वहीं दूसरी तरफ शनि को कर्मफलदाता के रूप में जाना जाता है। जानिए इन दोनों ग्रहों की बदलती चाल से किन 4 राशियों को जबरदस्त लाभ प्राप्त होता दिखाई दे रहा है।

मेष राशि: बुध का मार्गी होना और शनि का वक्री होना इन दोनों ही राशियों के लिए शुभ साबित होगा। ये समय आपके लिए बेहद सुखद समय रहने वाला है। आपको परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। पुराने वाद-विवादों का निपटारा होगा। नौकरी, करियर और व्यापार में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी।

मिथुन राशि: इस राशि वालों के लिए समय बेहद शुभ है। आपको करियर में किसी का सहयोग प्राप्त होगा। पुराने किसी रोग से छुटकारा मिल सकता है। भाग्य का हर काम में भरपूर साथ मिलेगा। कड़ी मेहनत से विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे।

धनु राशि: शनि और बुध की बदलती चाल का लाभ इस राशि वालों को भी मिलेगा। जो छात्र सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता और प्रमोशन के योग बनेंगे। विवाहित जातकों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

कुंभ राशि: शनि का वक्री होना और बुध का मार्गी होना इस राशि वालों के लिए शुभ साबित होने वाला है। जिसके परिणामस्वरूप इस राशि के लोगों को करियर में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले जातकों को अच्छे परिणाम मिलने के प्रबल आसार हैं। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। बिजनेस में भी लाभ प्राप्त करने के ढेरों अवसर प्राप्त होते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढे़ं: इन नाम वाली लड़कियां पाती हैं मां लक्ष्मी की कृपा, घर में लाती हैं खुशहाली और समृद्धि