
शनि कुंभ राशि में होंगे वक्री: जानें किन राशि वालों की लगेगी लॉटरी तो किन्हें होगा कष्ट?
Shani Vakri in Kumbh 2022: शनि 5 जून से कुंभ राशि में अपनी वक्री चाल शुरू करने जा रहे हैं। बता दें ये कुंभ राशि के स्वामी ग्रह भी हैं। जब भी कोई ग्रह वक्री होता है तो आमतौर पर सुचारू परिणाम प्राप्त करने में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ता है। बात शनि ग्रह के वक्री होने की करें तो इससे करियर की तरक्की में बाधाएं आने लगती हैं। धन प्राप्ति के मार्ग में अड़चनें पैदा होती हैं। खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी होने लगती है। लेकिन शनि की ये चाल कुछ राशि वालों को विशेष लाभ देने वाली है तो कुछ के कष्टों में बढ़ोतरी के आसार हैं।
शनि की वक्री चाल से इन राशि वालों को मिलेगा लाभ:
धनु राशि: इस राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी या बिजनेस से संबंधित यात्राएं सफल होंगी। इस अवधि में आप कुछ फायदे के फैसले ले सकते हैं। नौकरी में शुभ अवसर प्राप्त होंगे। धन संचित करने में आप सफल रहेंगे। आर्थिक समृद्धि बनी रहेगी।
मेष राशि: शनि की वक्री चाल इस राशि वालों को भी लाभ देगी। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आर्थिक विकास होने के प्रबल आसार हैं। नौकरी में अच्छे पद की प्राप्ति होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होने के प्रबल आसार हैं। नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
कन्या राशि: अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। एक से अधिक माध्यमों से कमाई करने के अवसर प्राप्त होंगे। करियर के लिहाज से समय काफी अच्छा रहने वाला है।
इन राशियों को मिल सकते हैं प्रतिकूल परिणाम:
कर्क राशि: इस राशि वालों को करियर में तमाम बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं। प्रेम संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत पड़ेगी।
वृश्चिक राशि: नौकरी में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। पैसों में दर्द की समस्या रहने के आसार हैं। पारिवारिक लाइफ तनाव पूर्ण रह सकती है। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
मीन राशि: करियर लाइफ में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पदोन्नति में कुछ रुकावट देखने को मिल सकती है। शरीर में आलस रह सकता है। खर्च अचानक से बढ़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: वास्तु शास्त्र: मां लक्ष्मी की कृपा और दरिद्रता से मुक्ति पाने के लिए रोजाना घर की इस दिशा में जलाएं दीपक
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Updated on:
31 May 2022, 12:02 PM IST
Published on:
31 May 2022, 11:59 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.