धनु राशि: इस राशि वालों पर शनि साढ़े साती का आखिरी चरण चल रहा है। आपको शनि की महादशा से मुक्ति 2022 में ही मिल जाएगी। शनि 29 अप्रैल 2022 में कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। जहां इस दौरान मीन राशि वाले शनि साढ़े साती की चपेट में आ जायेंगे वहीं धनु वालों को इससे मुक्ति मिल जाएगी। लेकिन 12 जुलाई 2022 से लेकर 17 जनवरी 2023 तक शनि वक्री अवस्था में मकर राशि में फिर से गोचर करेंगे। जिस कारण धनु वाले फिर से शनि साढ़े साती की चपेट में आ जायेंगे। कुल मिलाकर देखा जाए तो धनु वालों को शनि के प्रकोप से मुक्ति 2023 में ही मिलेगी।
मकर राशि: इस राशि वालों पर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है। 29 अप्रैल 2022 में शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही आपके ऊपर इसका आखिरी चरण शुरू हो जाएगा। बता दें शनि साढ़े साती के तीन चरण होते हैं। मकर वालों को शनि की महादशा से मुक्ति 29 मार्च 2025 में मिलेगी। इस दौरान शनि मीन राशि में प्रवेश करेंगे।
कुंभ राशि: फिलहाल इस राशि पर शनि साढ़े साती का पहला चरण चल रहा है। 29 अप्रैल 2022 से आप पर इसका दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। आपको शनि की इस दशा से मुक्ति 3 जून 2027 में मिलेगी। शनि इस दौरान मेष राशि में प्रवेश करेंगे। लेकिन 20 अक्टूबर 2027 में वक्री होकर मीन राशि में दोबारा से गोचर करने लगेंगे और 23 फरवरी 2028 तक इस राशि में स्थित रहेंगे। इसके बाद मार्गी होकर मेष राशि में वापस आयेंगे। जिस कारण कुंभ वालों को पूर्ण रूप से शनि साढ़े साते से मुक्ति 23 फरवरी 2028 में मिलेगी।फरवरी में मकर राशि में बनेगा पंचग्रही योग, 4 राशि वालों की बदल जाएगी किस्मत