28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shani Gochar 2022, Meen Rashi: शनि के राशि परिवर्तन का मीन राशि वालों पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

  शनि 29 अप्रैल 2022 को सुबह 9 बजकर 57 मिनट पर अपनी स्वराशि कुंभ राशि में गोचर करेंगे। जानिए इस राशि परिवर्तन का मीन राशि के लोगों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 25 Apr 2022, 2:36 PM IST

Shani Gochar 2022, Meen Rashi, saturn planet, shani ki sade sati,saturn transit 2022, saturn transit in pisces 2022, शनि का राशि परिवर्तन 2022, शनि गोचर 2022, शनि की साढ़े साती, मीन राशि, शनि की ढैया, saturn transit 2022 dates,

Shani Gochar 2022, Meen Rashi: शनि के राशि परिवर्तन का मीन राशि वालों पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

Shani Transit In April 2022: ज्योतिष शास्त्र और नवग्रहों में शनि देव को एक खास स्थान दिया गया है। न्याय के देव शनि ग्रह को कुंडली में कर्म का कारक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 29 अप्रैल 2022 से मीन वालों पर शनि की साढ़े साती शुरू हो जाएगी। शनि के मीन राशि के बारहवें भाव में गोचर करने के कारण आपकी आर्थिक स्थिति पर असर पड़ सकता है। साथ ही आपको इस दौरान किसी प्रकार की चोट लग सकती है। जानिए शनि गोचर आपको किस हद तक प्रभावित करने वाला है...

मीन राशि वालों पर शनि गोचर का प्रभाव

अप्रैल माह में शनि मीन राशि वालों के बारहवें भाव में गोचर करेगा। इस गोचर अवधि में मीन राशि के लोगों को कुछ धन से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि इस दौरान आपके खर्चे बढ़ेंगे जो आपकी आय से अधिक होंगे। इसके अलावा इस अवधि में आपकी सेहत बिगड़ने के भी आसार हैं, जिससे आपको नींद न आने की समस्या हो सकती है।

मीन राशि के लोगों को यह सलाह दी जाती है कि इस दौरान वे सड़क पर चलते समय सावधान रहें, वरना एक छोटी सी गलती दुर्घटना का कारण बन सकती है। जिससे आपको हड्डी में चोट लगने की समस्या होने की संभावना है। वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे मीन राशि के लोगों के लिए यह समय अनुकूल है। क्योंकि इस दौरान आपकी ऊर्जा, निरंतरता और एकाग्रता बेहतर होने से आप कठिन से कठिन परीक्षा का सामना करने में सफल हो सकेंगे।

इसके पश्चात शनि के आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करने के कारण यह आपके सामाजिक होने की अवधि है। इस दौरान आप नए लोगों से मिलेंगे। और उनमें से कुछ नए दोस्त भी बनाएंगे। साथ ही ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस समय में आप और आपके बड़े भाई-बहनों के रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। जिससे उनसे आपको किसी प्रकार की आर्थिक सहायता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पुरुष की दाईं कलाई का तिल उनके समृद्धशाली होने का है संकेत, तो भाग्यशाली महिलाओं की पहचान होते हैं ये तिल