
पुरुष की दाईं कलाई का तिल उनके समृद्धशाली होने का है संकेत, तो भाग्यशाली महिलाओं की पहचान होते हैं ये तिल
Lucky Moles On Female And Male Body: सामुद्रिक शास्त्र एक ऐसी विधा है जिसके द्वारा व्यक्ति के शरीर के अंगों की बनावट, रंग और मौजूद निशानों के आधार पर उसकी पसंद-नापसंद, व्यवहार या भविष्य के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। वहीं कलाई पर मौजूद तिल महिला तथा पुरुषों के अलगअलग गुणों को बताता है। तो आइए जानते हैं सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की दाईं या बाईं कलाई पर तिल होना उनके बारे में क्या संकेत देता है...
1. पुरुष की दाईं कलाई पर तिल होना
पुरुष की दाईं कलाई पर तिल उसकी प्रतिष्ठा की ओर इशारा करता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिस पुरुष की दाईं कलाई पर तिल होता है वह व्यक्ति अपने जीवन में खूब सफलता प्राप्त करता है जिससे समाज में भी उसका मान-सम्मान होता है।
2. महिला की दाईं कलाई पर तिल होना
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार दाईं कलाई पर तिल एक बुद्धिमानी महिला की पहचान होती है। वहीं इन महिलाओं को अपने चातुर्य से भेद की बात जानने में भी अधिक समय नहीं लगता। माना जाता है कि जिस महिला की दाईं कलाई पर तिल होता है उनमें एक अच्छी अभिनेत्री होने का भी गुण मौजूद होता है।
3. पुरुष की बाईं कलाई पर तिल होना
जिस पुरुष की बाईं कलाई पर तिल होता है वे बहुत धनवान माने जाते है। ये अपने जीवन में खूब पैसा कमाते हैं। जिससे इन्हें कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। साथ ही ऐसे पुरुष दिल के बहुत साफ और उदार होते हैं।
4. महिला की बाईं कलाई पर तिल होना
सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि अगर किसी महिला की बाईं कलाई पर तिल होता है तो इसका मतलब है कि ऐसी महिलाएं एक कुशल गृहणी साबित होती हैं। इन महिलाओं को घरेलु कामकाज करना काफी पसंद होने के साथ ही ये उनमें निपुण भी होती हैं।
यह भी पढ़ें: फेंगशुई शास्त्र के अनुसार घर में शांति और सौभाग्य को आकर्षित करने वाली ये चीज लगाना माना जाता है बेहद शुभ
Updated on:
25 Apr 2022, 1:19 PM IST
Published on:
25 Apr 2022, 1:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.