वृषभ राशि: इस राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इस महीने सूर्य और बुध की युति से आपको अच्छा लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। आमदनी बढ़ेगी। बिजनेस में धन का आगमन होगा। नए-नए तरीकों से लाभ कमाने में सफल रहेंगे। यात्रा से अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त होगा।
मिथुन राशि: इस राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन का व्यय तो होगा लेकिन अच्छा धन आने के भी संकेत मिल रहे हैं। बिजनेस में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। निवेश के लिए समय अच्छा है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी।
सिंह राशि: आर्थिक दृष्टिकोण से ये महीना अच्छा रहेगा। फंसा हुआ धन प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में खूब तरक्की करेंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। विदेशी धन का आगमन हो सकता है। आमदनी के रास्ते खुलेंगे। इस महीने लगभग हर काम में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि: इस राशि वालों के आर्थिक मामलों के समय उत्तम है। कहीं से गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है। फंसा हुआ धन भी प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी बढ़ सकती है। पैसों की बचत कर पाने में सफल रहेंगे। नई कंपनी के शेयर में निवेश करने से आपको लाभ प्राप्त होगा।इन तारीख में जन्मे लोगों को लव लाइफ में उठानी पड़ती है काफी परेशानियां, जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)