26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पान का एक पत्ता संवार सकता है आपकी जिंदगी, केवल इन उपायों का करें पालन

शास्त्रों में पान से संबंधित कई टोटके व उपाय है जिनका पालन कर इंसान अपने जीवन में समृद्ध हो सकता है।
2 min read
Google source verification

•

image

Arijita Sen

•

Mar 10, 2018

Betel leaf

नई दिल्ली। पान एक ऐसी चीज़ है जिसके दिवाने लाखों है और पान के प्रति इसी दीवानगी के चलते इस पर लिखे बॉलीवुड के गाने में भी काफी हिट रहे हैं। चाहें शौक हो या नशा या मुंह का शुद्धीकरण या फिर पूजा-पाठ की बात, पान एक ऐसी चीज है जिसका होना अनिवार्य है।

बात अगर शास्त्रों की करें या फिर धार्मिक ग्रन्थों की, पान को हर जगह काफी पवित्र और शुभ माना गया है। शादी-विवाह, पूजा में हर जगह पान का इस्तेमाल किया जाता है।

शास्त्रों में पान से संबंधित कई टोटके व उपाय है जिनका पालन कर इंसान अपने जीवन में समृद्ध हो सकता है। ऐसे ही कुछ टोटके का जि़क्र हम आज करेंगे। जैसे कि यदि जि़ंदगी की राह में कई परेशानियां आ रही है और इनसे मुक्ति नहीं मिल पा रही है तो ऐसे में पीडि़त व्यक्ति मंगलवार या फिर शनिवार के दिन हनुमानजी के समक्ष एक पान चढ़ाएं जिसमें कत्था, गुलकंद, सौंफ, खोपरे का बुरा और सुमन कतरी इत्यादि हों।

इन सामग्रियों से लैस पान को यदि कोई पीडि़त व्यक्ति एक सप्ताह तक चढ़ाएं तो उसे हनुमानजी की कृपा के साथ ही परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

इसके साथ यदि कोई व्यक्ति आर्थिक तंगी की परेशानी से पीडि़त हो, तो ऐसे व्यक्ति को होलिका दहन में अपने घर के प्रत्येक सदस्यों के संग मिलकर देशी घी में भिगोई हुई दो लौंग, एक बताशा और एक पान का पत्ता चढ़ाना चाहिए और इसके बाद होलिका की ग्यारह परिक्रमा कर सूखे नारियल की आहुति देनी चाहिए। ये एक ऐसा उपाय है जिससे आर्थिक तंगी तो दूर होती ही है और इसके साथ ही घर में सुख-शान्ति भी बनी रहती है।

इसके साथ ही यदि किसी व्यक्ति को अपने व्यापार में घाटे का सामना करना पड़ रहा है तो वो शनिवार के दिन सुबह पांच पीपल के पत्ते और आठ साबूत डंडीदार पान के पत्तों को लेकर उन्हें धागे में पिरो लें और फिर इसे अपने दुकान में पूर्व दिशा की ओर टांग दें। ऐसा पांच शनिवार तक करें और सूखे पत्तों को नदी में बहा दें। इससे टोटके से व्यापार में लाभ होने के आसार है।