1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज सावन का दूसरा सोमवार इसलिए है खास, देखें यहां

आज सावन का दूसरा सोमवार खास माना जा रहा है। अलवर में भी श्रद्धालु आज के दिन शिवालयों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर उन्हें प्रसन्न कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 17 Jul 2023, 2:35 PM IST

photo_2023-07-17_13-38-15.jpg

आज सावन का दूसरा सोमवार है। सावन में सोमवार का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि सावन के सोमवार को भगवान शिव की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही भगवान शिव और माता पार्वती की भी कृपा बनी रहती है। सावन के दूसरे सोमवार पर बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है।


अलवर में भी श्रद्धालु आज के दिन शिवालयों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर उन्हें प्रसन्न कर रहे हैं। सावन महीने का प्रत्येक सोमवार व्रत और पूजा के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि सावन सोमवार के दिन व्रत रखकर महादेव की आराधना करने से भक्तों के सभी कष्ट मिट जाते हैं।


दूसरा सोमवार इसलिए है खास

आज सावन का दूसरा सोमवार इसलिए है खास माना जा रहा है, क्योंकि इस बार सावन के दूसरे सोमवार पर सोमवती अमावस्या तिथि भी है। सोमवती अमावस्या का आरंभ 17 तारीख को सुबह 10 बजकर 9 मिनट से रात में 12 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। इस सावन के दूसरे सोमवार के दिन हरियाली अमावस्या का योग भी बन रहा है। इस दिन पितरों की पूजा करने का विधान है। ऐसा करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।