30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन 2 राशियों के लिए पुखराज रत्न माना जाता है वरदान, चमका देता है किस्मत

Pukhraj Ratan Ke Fayde: अगर पुखराज नहीं धारण कर सकते तो आप इसकी जगह इसका उपरत्न टोपाज धारण कर सकते हैं। ये रत्न भी पुखराज जितना ही कारगर माना जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 14 Jul 2022, 12:17 PM IST

gemstone, pukhraj gemstone, yellow sapphire stone, pukhraj ke fayde, how to wear pukhraj, gemstone astrology,

इन 2 राशियों के लिए पुखराज रत्न माना जाता है वरदान, चमका देता है किस्मत

Yellow Sapphire Stone Benefits: ज्योतिष में रत्नों का खास महत्व माना जाता है। हर रत्न का किसी न किसी ग्रह से संबंध होता है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार अगर रत्न व्यक्ति को सूट कर जाए तो ये किस्मत बदल सकते हैं। आज यहां हम बात करेंगे गुरु ग्रह के रत्न पुखराज के बारे में। सुनहरे रंग का ये रत्न कुंडली में सबसे शुभ ग्रह बृहस्पति की मजबूती के लिए पहना जाता है। अगर पुखराज नहीं धारण कर सकते तो आप इसकी जगह इसका उपरत्न टोपाज धारण कर सकते हैं। ये रत्न भी पुखराज जितना ही कारगर माना जाता है।

इन दो राशियों के लिए पुखराज सबसे शुभ: ज्योतिष शास्त्र अनुसार पुखराज धनु और मीन वालों के लिए सबसे शुभ होता है। क्योंकि इन दोनों ही राशियों के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं और पुखराज गुरु का ही रत्न है। इन दोनों ही राशियों के लिए ये रत्न वरदान साबित हो सकता है। ये रत्न आपके आत्मविश्वास को बढ़ाता है। साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी करता है। आपकी प्रतिभा को उभारने का काम करता है। नौकरी हो या बिजनेस हर क्षेत्र में तरक्की दिलाता है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी ये रत्न शुभ माना जाता है। साथ ही इस रत्न के प्रभाव से वैवाहिक जीवन में आ रही अड़चन भी दूर हो जाती हैं। धनु और मीन के अलावा पुखराज कर्क और सिंह वालों के लिए उत्तम होता है।

कब और कैसे करें धारण: इस रत्न को पहनने के लिए सबसे शुभ दिन बृहस्पतिवार होता है। इस रत्न की अंगूठी को इस तरह से बनवाएं कि ये पहनने पर आपकी उंगली की त्वचा से स्पर्श करे। इस रत्न जड़ित अंगूठी को गुरुवार के दिन सुबह स्‍नान करने के बाद दूध और गंगाजल में डालें और फिर इसको शहद से स्‍नान करवाएं। फिर इस साफ पानी धोकर अपनी तर्जनी उंगली में पहन लें। ध्यान रखें कि अंगूठी को पहनते समय 'ऊं ब्रह्म ब्र्हस्पतिये नमः' मंत्र का जप जरूर करें।

इन राशियों के लोग पुखराज पहनने से करें परहेज: वृष, मिथुन, कन्या, तुला, मकर व कुम्भ लग्न वाले लोगों को पुखराज बिना ज्योतिषीय सलाह लिए नहीं पहनना चाहिए। क्योंकि इन राशियों के लिए ये रत्न शुभ नहीं माना जाता है। साथ ही इस रत्न को धारण करते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि इसे पन्ना, गोमेद, नीलम, हीरा व लहसुनिया के साथ न पहनें अन्यथा इससे लाभ मिलने की जगह हानि हो सकती है।
यह भी पढ़ें: धनु, मीन समेत इन राशि वालों के लिए पुखराज रत्न शुभ, लेकिन ये 6 राशियां भूलकर भी इसे न करें धारण

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)