4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वास्तु अनुसार सोते समय इन नियमों का करेंगे पालन तो लाइफ में हमेशा बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Vastu Tips: सोते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपका सिर पूर्व दिशा की तरफ रहे। ऐसा करना बेहद ही शुभ रहता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 20 May 2022, 3:57 PM IST

Vastu Tips, vastu shastra, vastu tips for money, vastu tips for success, vastu shastra upay, वास्तु शास्त्र,

वास्तु अनुसार सोते समय इन नियमों का करेंगे पालन तो लाइफ में हमेशा बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में जीवन को सुखी और समृद्ध बनाने के लिए कई तरह के सुझाव दिए गए हैं। जिन्हें अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन की कई समस्याओं का समाधान पा सकता है। आज हम बात करेंगे सोने से संबंधित नियमों के बारे में। यहां आप जानेंगे कि रात में सोते समय की गई गलतियां किस तरह से हमारे जीवन को प्रभावित कर सकती हैं। तो वहीं आप नींद से संबंधित किन बातों का ध्यान रखकर अपने जीवन को खुशियों से भर सकते हैं।

वास्तु अनुसार सोते समय इन नियमों का करें पालन:
-सोते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपका सिर पूर्व दिशा की तरफ रहे। ऐसा करना बेहद ही शुभ रहता है। माना जाता है कि इस दिशा में सोने से व्यक्ति की एकाग्रता शक्ति बढ़ती है।

-यदि आप पश्चिम दिशा की तरफ सिर करके सोते हैं तो वास्तु अनुसार इसे भी शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति की यश कीर्ति बढ़ती है।

-यदि आप दक्षिण दिशा की तरफ सिर करके सोते हैं। तो ऐसा करने से व्यक्ति के नकारात्मक विचार दूर हो जाते हैं।

-ध्यान रखें कि कभी भी उत्तर दिशा की तरफ सिर करके न सोएं क्योंकि ऐसा करने से तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

-ध्यान रखें कि जिस बेड, पलंग या चारपाई पर आप सोने जा रहे हैं वो कहीं से भी टूटी हुई नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा बिस्तर भी साफ होना चाहिए।

-कभी भी झूठे मुंह नहीं सोना चाहिए। क्योंकि इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है। ऐसे में सोने से पहले हमेशा अपना मुंह साफ कर लें और हाथ पैर अच्छे से धो लें।

-बहुत से लोग अपने कंफर्ट के लिए निवस्त्र होकर सोते हैं लेकिन वास्तु अनुसार ऐसा करना गलत माना गया है। ध्यान रखें कि कभी भी पूर्ण रूप से निवस्त्र होकर नहीं सोना चाहिए।
यह भी पढ़ें: जून का महीना इन 4 राशि वालों के लिए हो सकता है शानदार, ग्रह-नक्षत्रों का खूब मिलेगा साथ

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)