20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Astrology and Spirituality / Religion and Spirituality / विदुर नीति: पुरुषों से ज्यादा महिलाओं को प्रसन्नता देती है ये बातें

विदुर नीति: पुरुषों से ज्यादा महिलाओं को प्रसन्नता देती है ये बातें

महात्मा विदुर ने जीवन के कई पहलुओं में महिलाओं के महत्व को बताया है। उन्होंने अपनी नीति शास्त्र में कुछ ऐसी बातें कही हैं जिसे जानकर पुरुषों से ज्यादा महिलाओं को प्रसन्नता होती है...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 6 May 2022, 5:14 PM IST

vidur niti about women, mahatma vidur, hindu dharm, mahila, trendingwidget, vidur neeti, vidur niti, महात्मा विदुर के विचार, महात्मा विदुर नीति, विदुर नीति स्त्री, vidur neeti quotes, mahabharat vidur niti, women in religion, women qualities, विदुर नीति के अनमोल वचन,

विदुर नीति: पुरुषों से ज्यादा महिलाओं को प्रसन्नता देती है ये बातें

सनातन धर्म में महिलाओं को एक देवी की संज्ञा दी गई है। माना जाता है जहां स्त्री का सम्मान होता है वहीं देवी देवता वास करते हैं। साथ ही महाभारत के मुख्य पात्र माने जाने वाले महात्मा विदुर ने भी अपनी नीतियों में स्त्रियों के बारे में कई बातें साझा की हैं। महान दार्शनिक विदुर जी ने कहा है कि महिलाओं के बिना इस सृष्टि और जीवन की कल्पना करना भी मूर्खता है। वहीं कुछ ऐसी बातें भी है जिसे जानकर पुरुषों से ज्यादा महिलाओं को प्रसन्नता होती है...

1. महिलाओं का स्वभाव
महात्मा विदुर ने महिलाओं को बहुत सौभाग्यशाली माना है। विदुर जी कहते हैं कि प्रकृति ने स्वयं एक स्त्री को उसके स्वभाव के तौर पर कई वरदान दिए हैं। इनके शालीन और समझदार स्वभाव के कारण ही घर परिवार में खुशहाली बनी रहती है।

2. घर की लक्ष्मी
शास्त्रों में भी महिलाओं को लक्ष्मी कहकर पुकारा जाता है। हालांकि शास्त्रों में लिखी बातों का मतलब समय या स्थान के आधार पर बदल सकता है लेकिन ये बातें कभी झूठ नहीं होतीं।

3. पूजनीय
महात्मा विदुर ने महिलाओं को कुछ नहीं बताया है। जिस घर में महिलाओं का मान-सम्मान किया जाता है वहां देवी देवता भी प्रसन्न रहते हैं। साथ ही घर की महिलाओं के साथ-साथ आपको हमें अन्य स्त्रियों का भी उतना ही आदर करना चाहिए।

4. सुख-समृद्धि के लिए
जीवन में तरक्की हासिल करने और सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए महिलाओं का आदर करना जरूरी होता है क्योंकि एक मनुष्य जीवन भर किसी ना किसी महिला के सानिध्य में रहता ही है। और एक स्त्री के बिना मनुष्य का अस्तित्व कल्पनामात्र है।

यह भी पढ़ें: इस राशि के सिंगल लोगों को मिलेगा मनचाहा पार्टनर, लव मैरिज के लिए घरवाले भरेंगे हामी, जानिए अपना लव राशिफल