scriptइस राशि के सिंगल लोगों को मिलेगा अपना लव पार्टनर, प्रेम विवाह के लिए घरवाले भरेंगे हामी, जानिए अपना लव राशिफल | Daily Love Rashifal 7 May 2022: Today Horoscope In Hindi Mesh To Meen | Patrika News

इस राशि के सिंगल लोगों को मिलेगा अपना लव पार्टनर, प्रेम विवाह के लिए घरवाले भरेंगे हामी, जानिए अपना लव राशिफल

locationनई दिल्लीPublished: May 06, 2022 04:04:34 pm

Submitted by:

Tanya Paliwal

7 May 2022 Love Horoscope: प्रेम संबंध को शादी तक पहुंचाने में घरवालों का मिलेगा साथ तो एक गलतफहमी बन सकती है पति-पत्नी के बीच मनमुटाव का कारण।

rashifal 7 may2022, horoscope today, love astro, love astrology, vogue horoscope, vogue today horoscope, love life tarot, love rashifal, trending widget, love rashifal today, प्रेम राशिफल, love life, love relationship, आज का लव राशिफल, 7 मई 2022 लव राशिफल, प्रेम विवाह, love marriage, married life horoscope,

इस राशि के सिंगल लोगों को मिलेगा मनचाहा पार्टनर, लव मैरिज के लिए घरवाले भरेंगे हामी, जानिए अपना लव राशिफल

लव राशिफल (Daily Love Rashifal): चंद्र की गणना पर आधारित लव राशिफल में प्रेम और वैवाहिक जीवन में बंधे हुए जातकों के संबंधों के बारे में जानकारी मिलती है। तो आइए जानते हैं प्रेमी-प्रेमिकाओं का आपसी रिश्ता मजबूत होगा या फिर प्यार में कोई रूकावट आ सकती है। इसके अलावा जो लोग विवाहित हैं उनका शादीशुदा जीवन खुशहाल रहेगा या विवाद पैदा हो सकते हैं…

 

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। परिवार का साथ मिलने से हिम्मत बढ़ेगी।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): शादी के लिए अपने प्रेमी को प्रपोज करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। नए प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। शाम का समय अपने लव पार्टनर के साथ बिताएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): लव मैरिज की बात आगे बढ़ाने के लिए अपने पार्टनर को घरवालों से मिला सकते हैं। आपके जीवन में खुशियां दस्तक देंगी। जीवनसाथी का क्रोधी स्वभाव नियंत्रित रखें।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): नए दोस्तों से मुलाकात होने के साथ ही प्यार के लिए भी आज का दिन अनुकूल है। अपने लव पार्टनर के लिए कोई सरप्राइस प्लान करें। जीवन में नई खुशियां देखने को मिलेंगी।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): घरवालों के मन में आपकी शादी की बात आने से आप चिंतित होंगे। विवाह की तारीख तय होने में देरी होगी। आप और आपके पार्टनर के बीच बहुत प्रेम है जिसे बरकरार रखने के लिए कहीं बाहर घूमने का प्लान कर सकते हैं।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): काम में व्यस्त होने के कारण अपने लव पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान नहीं बन पाएगा। ऐसे में निराश होने के बजाय घर पर ही प्यार भरा समय बिताने की कोशिश करें।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): पति-पत्नी के बीच अनबन हो सकती है लेकिन बातचीत करके गलतफहमी दूर होगी। अपने लव पार्टनर से भी किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। परिवार में पैसों को लेकर तनाव रहेगा।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज का दिन सजने-संवरने में बिताएंगी। आपकी शादी के लिए कोई प्रस्ताव आज आ सकता है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। ससुराल पक्ष के लोग किसी परेशानी का कारण बन सकते हैं।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): जो लोग शादीशुदा हैं उनके जीवन में समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। छोटी-छोटी बातों पर लड़ना छोड़ दें।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): जो लोग सिंगल हैं उन्हें आज अपना मनचाहा पार्टनर मिल सकता है। आपके पार्टनर को आपके किसी दूसरे रिश्ते के बारे में पता चलने से आप दोनों के बीच तनाव पैदा हो सकता है।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope): प्रेम जीवन खुशी बनी रहेगी। पार्टनर को आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन अनुकूल है। साथ में मिलकर किसी नई योजना पर विचार कर सकते हैं।

मीन लव राशि (Pisces Love Horoscope): आज के दिन मन में प्रसन्नता रहेगी और अपने लव पार्टनर के साथ समय भी अच्छा बीतेगा। आपके प्रति पार्टनर का रवैया भी अच्छा रहेगा।

यह भी पढ़ें
 

वास्तु शास्त्र: कुंडली में शनि की स्थिति को मजबूत करता है शमी का पौधा, जानें इसे लगाने का तरीका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो