व्यवसाय में उन्नति के लिए आपको देवी लक्ष्मी (laxmiji) या भगवान कुबेर की पूजा करनी चाहिए। इससे आर्थिक लाभ मिलता है। साथ ही भगवान कुबेर के आशीर्वाद से व्यापार में तरक्की मिलती है। मान्यता है कि अगर आप भगवान कुबेर की पूजा करते हैं तो आपके जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी नहीं आती। पूजा करते समय दीपक या अगरबत्ती जरूर जलाएं, इससे सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है।