30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महा शुभ योग से विशेष बना बुधवार, भरपूर धन देंगे विघ्नहर्ता गणेश

29 नवंबर को बुधवार है जोकि गणेश पूजन का दिन है। इस बार बुधवार का महत्व बहुत बढ़ गया है क्योंकि इस दिन एक महा शुभ योग बन रहा है। ऐसे में बुधवार को कुछ विशेष उपाय कर शुभ योग का अधिकतम लाभ उठाया जा सकता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 28 Nov 2023, 4:15 PM IST

ganpatiji.png

29 नवंबर को बुधवार है जोकि गणेश पूजन का दिन है

29 नवंबर को बुधवार है जोकि गणेश पूजन का दिन है। इस बार बुधवार का महत्व बहुत बढ़ गया है क्योंकि इस दिन एक महा शुभ योग बन रहा है। ऐसे में बुधवार को कुछ विशेष उपाय कर शुभ योग का अधिकतम लाभ उठाया जा सकता है।

बुधवार नवग्रह में राजकुमार कहे जाते बुध देव का दिन है। बुध देव गणेशजी की पूजा से प्रसन्न होते हैं इसलिए बुधवार को गणेशपूजन का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन गणेशजी की पूजा, मंत्र जाप आदि करने से भगवान गणेश और बुध देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इससे कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति भी मजबूत होती है और वे शुभ फल प्रदान करते हैं।

कुंडली में बुध ग्रह की कमजोर स्थिति के कारण जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिषी बताते हैं कि इन दिक्कतों को दूर करने के लिए बुधवार के दिन भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करने के लिए पूजा पाठ या अन्य उपाय करना चाहिए। इससे कुंडली में बुध शुभ फल प्रदान करने लगते हैं।

29 नवंबर यानि बुधवार के दिन सर्वार्थ सिद्धि जैसा महा शुभ योग बन रहा है। इस दिन सुबह स्नान के बाद गणेशजी की विधि विधान से पूजा करें। मूंग की दाल का दान करें। शिवलिंग पर मूंग की दाल अर्पित करें। हो सके तो हरे रंग के कपड़े पहनें अन्यथा हरा रुमाल का उपयोग करें। गाय को हरी सब्जी या घास खिलाएं।

बुधवार के दिन गणेशजी मंत्र के मंत्रों का जाप करें। बुध ग्रह की प्रसन्नता और भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सरल मंत्र ओम गं ओम या ओम ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम: के कम से कम 108 जाप करें।

यह भी पढ़ें: पैसों की किल्लत खत्म कर देगी 10 मिनिट की यह पूजा